News

Jaipur Earthquake: जयपुर में भूकंप के लगातार तीन झटके, सहमे लोग घरों से बाहर

जयपुर। शुक्रवार तड़के राजस्थान की राजधानी जयपुर में तेज भूकंप के झटके आए। भूकंप बहुत तेज था। लोगों को लगा कि, जैसे विस्फोटक हुआ हो। भूकंप के बाद डरे सहमे लोग घरों और अपार्टमेंट्स से बाहर आ गए। कुछ लोग सड़क पर प्रार्थना करने लगे। कुछ को बाहर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करते देखा गया।
बताया गया है कि सुबह 4:10 से 4:25 के बीच भूकंप के तीन झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 4.4 और 4.5 के बीच मापी गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि राजस्थान के जयपुर में 4.4 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

Related posts

रोजगार मेले के तहत प्रधानमंत्री के हाथों 26 सितंबर को 51 हजार नियुक्ति पत्रों का वितरण

newsstand18@

I.N.D.I.A की मुंबई बैठक में अलग अलग समितियों का गठन, जाने कौन क्या बना

newsstand18@

महिला सम्मान बचत पत्र में पूरे उत्तर प्रदेश में वाराणसी परिक्षेत्र अव्वल, 21 हजार महिलाओं ने किया 1 अरब रूपये से ज्यादा का निवेश

newsstand18@