Mumbai

कुरार की सड़के कब होंगी गड्ढामुक्त? भाजपा नेता विनोद मिश्रा ने अधिकारियों के समक्ष रखा सवाल

न्यूज स्टैंड18 नेटवर्क
मुंबई।
मुंबई के मालाड पूर्व स्थित कुरार गांव की सड़कों की हालत इन दिनों बहुत खराब है। स्थिति ऐसी है की आपातकाल में एंबुलेंस की सेवा भी समय पर लोगों तक नहीं पहुंच सकती। ऐसे ही विषयों को लेकर भाजपा नगरसेवक विनोद मिश्रा ने मनपा, ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के साथ एक संयुक्त बैठक रख कर जनता की समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया।
शुक्रवार को मनपा कार्यालय में डीएमसी, बीएमसी, आरटीओ व एसआरए अधिकारियों के साथ एक संयुक्त बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में विनोद मिश्रा ने कुरार विलेज के निवासियों की ओर से सड़कों पर गड्ढे, अवैध पार्किंग के साथ-साथ इमोबिलाइज़र की प्रमुख समस्या, नो पार्किंग जोन घोषित करने के संबंध में विस्तार से चर्चा की और अधिकारियों से समस्या का शीघ्र समाधान करने का अनुरोध भी किया।

Related posts

सरकार का प्रयास वस्त्र उद्योग पर युद्ध का कम पड़े प्रभाव: टेक्सटाइल कमिश्नर वृंदा देसाई

newsstand18@

कोंकणी माता मंदिर तोड़ने की साजिश रुकी, नेताओं ने दिया जल्द खोलने का आश्वासन

newsstand18@

नासिक में भीषण जल संकट

newsstand18@