Entertainment

सुधाकर स्नेह के संगीत निर्देशन में धर्मेन्द्र जावडा ने वायलिन पर छेड़ी सुरीली तान

न्यूज स्टैंड18 नेटवर्क
मुंबई।
मासूम फिल्म कम्पनी की महत्वाकांक्षी फिल्म ” प्रेमांजलि ” के सैड सोंग पर फेमस संगीतकार सुधाकर स्नेह के कुशल निर्देशन में जाने माने वायलिन वादक धर्मेन्द्र जावडा ने सुरीली तान छेड़कर सबका मन मोह लिया। अंधेरी वेस्ट के एक रिकॉर्डिंग स्टूडियो में धर्मेन्द्र जावडा ने लाइव रिकॉर्डिंग में भाग लिया। इस अवसर पर फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने गीतकार / लेखक मुकेश कुमार मासूम ने भी उपस्थिति दर्ज कराई। बतादें कि आजकल मासूम फिल्म कम्पनी के कई गीतों की शूटिंग और रिकॉर्डिंग चल रही है। फिल्म के हीरो संगीत मासूम हैं। डायरेक्टर आजाद हुसैन हैं जो दर्जनों फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं तथा उनके सैकड़ों सोलो गीत टी सीरीज, जी आदि पर रिलीज होकर सफल हो चुके हैं। फिल्म की शूटिंग मुंबई सहित विभिन्न लोकेशन पर चल रही है। बतादें कि मासूम फिल्म कम्पनी के बैनर तले शॉर्ट फिल्म ( पुनरावृत्ति, पंडितका लोटा एवं बड़े दिलवाला ) हिंदी फीचर फिल्म ” प्रेमांजलि” तथा सोलो गीतों का निर्माण चल रहा है। फिल्मों की शूटिंग मुंबई के अलावा देहरादून, उत्तर प्रदेश व अन्य राज्यों में की जायेगी।

Related posts

M-Sport Hits 250 At Happy Hunting Ground

newsstand18@

George Boateng: Keeping Ron Vlaar was Paul Lambert masterstroke

newsstand18@

प्रबुद्ध की फिल्म “घोड़ी पे चढ़के आना” की नोएडा में शूटिंग शुरु, बिग बॉस फेम शिवानी ने भी लगाये ठुमके

newsstand18@