Entertainment

अगम कुमार निगम के गीत में एक्टिंग करेंगे संगीत मासूम

न्यूज स्टैंड18 नेटवर्क
मुंबई।
महान गायक श्री अगम कुमार निगम जी ( हर कसम तोड़ दी आज तुमने, कब तक याद करूँ मैं, इश्क़ ना करना, रोते – रोते यूँ ही रात गुजर, शुक्रिया – शुक्रिया, वो बेवफा, ऐ दिल – ऐ दिल, ऐ मेरे दिल बता क्या करूँ, बड़ी दूर, फिर बेवफाई, किसी और की वो महबूब निकली आदि सुपर डुपर हिट गीत के गायक ) ने RockStar sangeet maaoom के लिए ” बेवफा हसीना ” नामक एक शानदार गीत रिकॉर्ड कराया। इसका संगीत दिया है फेमस म्यूजिक डायरेक्टर श्री रफीक राजा ने और गीत लिखा है मुकेश मासूम ने।
मुंबई के अँधेरी स्थित यशराज स्टूडियो में यह शानदार गीत रिकॉर्ड किया गया। इस अवसर पर अगम कुमार निगम ने कहा कि यह गीत गाकर उन्हें बहुत आत्मसंतुष्टि मिली है।गीत और कम्पोजीशन से वे बेहद प्रसन्न हैं। बता दें कि
बॉलीवुड के चमकते सितारे संगीत मासूम पर यह गीत फिल्माया जायेगा। संगीत मासूम का एक और सोलो सॉन्ग बी जे एस म्यूजिक ( BJS MUSIC ) से रिलीज हो गया है। एक माह में संगीत का यह दूसरा वीडियो सॉन्ग रिलीज हुआ हैँ।
इससे पहले उनका ब्रेकअप पार्टी ( breakup party )सॉन्ग शेमारू कम्पनी से रिलीज हुआ था । यह गीत जबरदस्त और सुपर हिट हो चुका है।
निर्माता एवं गीतकार मुकेश कुमार मासूम ने कहा कि अगम कुमार निगम करोड़ों दिलों की धड़कन हैं। उनके सैकड़ों गीत सुपर हिट हैं। बतादें कि संगीत मासूम एक होनहार कलाकार है। उन्होंने सरोज खान से डांस सीखा था और रोशन तनेजा एक्टिंग एकेडमी से अभिनय का चार महीने का डिप्लोमा किया है।

Related posts

Skipper again boosted for first England goal after win

newsstand18@

M-Sport Hits 250 At Happy Hunting Ground

newsstand18@

Hyundai Shell World Rally Team travels down under

newsstand18@