Entertainment News

15 अगस्त को रिलीज होगा मुकेश मासूम का देशभक्ति गीत

न्यूज स्टैंड18 नेटवर्क
मुंबई।
साहित्यकार, वरिष्ठ पत्रकार और जाने – माने बॉलीवुड गीतकार मुकेश कुमार मासूम का देशभक्ति गीत ” मेनू हँसके विदा कर दे ” 15 अगस्त को देश – दुनिया के सभी म्यूजिक प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जायेगा। मुकेश कुमार मासूम के लिखे शानदार गीत को शबाब साबरी ने गया है। इसकी धुन बनाई है फेमस म्यूजिक डायरेक्टर रफीक राजा ने। मुंबई के आर एस स्टूडियो में इस गीत को साउंड इंजीनियर राकेश शर्मा ने रिकॉर्ड किया। एकता श्रीमाली ने भी इस गीत में अपनी आवाज दी है। इस अवसर पर शबाब साबरी और रफीक राजा ने लिरिक्स की खूब प्रशंसा की। मासूम फ़िल्म कम्पनी के बैनर तले बन रहे इस गीत पर संगीत मासूम आपने अभिनय का ज़लवा दिखाएंगे। संगीत मासूम के दो गाने आजकल खूब देखें और सराहे जा रहे हैँ। गाने की रिकॉडिंग के समय मुकेश कुमार मासूम, रफीक राजा, शबाब साबरी, अभिनेत्री गायत्री सिँह राठौड़ और सिंगर एकता श्रीमाली ने उपस्थिति दर्ज कराई।
मुकेश मासूम ने बताया कि यह गीत ऑपरेशन सिन्दूर से प्रेरित एक फ़ौजी की कहानी पर आधारित हैँ।

Related posts

पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन अंतरराष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता की विजेता विश्वाबा ए. वाघेला को किया सम्मानित

newsstand18@

पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने अहमदाबाद में ‘दि आइडियल एण्ड ग्रेट स्टैम्प्स’ पेंटिंग प्रदर्शनी का किया उद्घाटन

newsstand18@

गदर 2 की अपार सफलता के बाद डायरेक्टर अनिल शर्मा ने केन्द्रीय मंत्री रामदास आठवाले से की मुलाक़ात

newsstand18@