News Uttar Pradesh

डॉ नंदकिशोर यादव की छठी पुण्यतिथि पर अंबारी में किसान पंचायत

न्यूज स्टैंड18 नेटवर्क

अंबारी (आजमगढ़)। यहां के वरिष्ठ समाजसेवी डॉक्टर नंद किशोर यादव की छठी पुण्यतिथि पर राधा कृष्ण इंटर कालेज, अंबारी किसान पंचायत हुई। वरिष्ठ समाजसेवी डॉक्टर नंद किशोर यादव ने शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए आजीवन संघर्ष किया। आजीवन किसानों मजदूरों की बेहतरी के लिए कार्य करने वाले डॉक्टर नंद किशोर की पुण्यतिथि पर आयोजित किसान पंचायत में श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इस अवसर पर डॉक्टर नंद किशोर के साथी वरिष्ठ किसानों मजदूरों और खिरिया बाग से आए किसानों को अंग वस्त्र भेंट किया गया।

पूर्वांचल किसान यूनियन द्वारा आयोजित किसान पंचायत में पांच महीने से चल रहे खिरिया बाग आंदोलन और पूर्वांचल एक्सप्रेस वे किनारे अंडिका गांव में चल रहे धरने के किसान मजदूर भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। किसानों ने एक स्वर में कहा की हम जमीन नहीं देंगे। पंचायत में शामिल सामाजिक राजनीतिक नेताओं कार्यकर्ताओं ने आजमगढ़ में चल रहे दोनों आंदोलनों का समर्थन करते हुए उसके विस्तार के लिए गांव गांव को जोड़ने पर जोर दिया। जमीर जमीन की लड़ाई में समझौता नहीं किया जाएगा।

पंचायत का प्रस्ताव पूर्वांचल किसान यूनियन के महासचिव विरेंद्र यादव ने पंचायत में रखा। जिसके समर्थन में किसान नेता राजीव यादव, पूर्व विधायक श्याम बहादुर यादव, कमलेश यादव, डॉक्टर सुभाष यादव, डाक्टर सुरेश यादव, अद्या प्रसाद सिंह, डॉक्टर लल्लन प्रसाद, रविन्द्र यादव, एडवोकेट राजबहादुर यादव, एडवोकेट संतोष यादव ने विचार व्यक्त किया।

इस मौके पर खिरिया बाग से अवधू प्रधान, राम चन्द्र यादव, अजय यादव, नंद लाल यादव, सिंटू यादव, सप्पू राय, राजेश पासवान, अंडीका से मिथलेश, गीता, कौशल्या, उर्मिला, विवेक विश्वकर्मा, सौरभ यादव, रूस यादव, अंबिका यादव आदि शामिल रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जनता इंटर कालेज के पूर्व प्रधानाचार्य इस्माइल शाह ने किया और संचालन दिनेश यादव ने किया।

Related posts

पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने उत्तर गुजरात परिक्षेत्र के मण्डलाध्यक्षों के कार्यों की की समीक्षा, लक्ष्यों की समयबद्ध प्राप्ति पर दिया जोर

newsstand18@

तिली वार्ड में हो रही 7 दिवसीय भागवत कथा की पूर्णाहुति आज, विशाल भंडारा-महाप्रसादी वितरण

newsstand18@

सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा में बरसा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का आनंद रस

newsstand18@