News Uttar Pradesh

“जब तक अतीक, उसके भाई, बेटे को खत्म नहीं किया जाएगा तब तक यह आतंक चलता रहेगा”

Umesh pal murder case: जब तक अतीक, उसके भाई, बेटे को खत्म नहीं किया जाएगा तब तक यह आतंक चलता रहेगा। यह कहना है उमेश पाल की पत्नी जया देवी का।
अतीक अहमद व उसके साथियों को दोषी करार दिए जाने के बाद उमेश पाल की पत्नी ने कहा, मैं न्यायपालिका के फैसले का सम्मान करती हूं। मैं मुख्यमंत्री जी से चाहूंगी की अतीक अहमद को खत्म किया जाए जिससे उसके आतंक पर भी अंकुश लगे।
उमेश पाल की मां शांति देवी ने कहा है कि, मेरा बेटा शेर की तरह लड़ाई लड़ता चला आया। जब उसे (अतीक अहमद) लगा कि वह नहीं बच पाएगा तब उसने 17-18 साल बाद मेरे बेटे की हत्या कराई। कोर्ट मेरे बेटे की हत्या पर उसे (अतीक अहमद) फांसी की सज़ा सुनाए। वह नोट के बल पर आगे कुछ भी कर सकता है।

Related posts

वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल के रूप में कृष्ण कुमार यादव ने डाक सेवाओं को दिए नए आयाम

newsstand18@

समाजसेवी मुकेश कुमार मासूम के जन्मदिवस पर कुष्ठ आश्रम में 101 महिलाओं में साड़ी वितरित

newsstand18@

किसानों को बैंक या एटीएम जाने की जरुरत नहीं, घर बैठे डाकिया के माध्यम से प्राप्त करें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि: पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव

newsstand18@