News

कानपुर कपड़ा मार्केट में भीषण आग, अरबों का नुकसान, आग बुझाने के लिए लखनऊ से फायर ब्रिगेड पहुंचा

Kanpur Fire: कानपुर के बांसमंडी कपड़ा मार्केट में लगी आग भयंकर हो गई है, जिसे बुझाने के लिए आसपास के जिलों समेत लखनऊ से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर बुलानी पड़ी। इसके साथ ही सेना के जवानों की भी मदद लिए जाने की खबर है।
बांसमंडी का होलसेल कपड़ा मार्केट पिछले 9 घंटे से जल रहा है। 800 से ज्यादा दुकानें जल चुकी हैं। आग रात करीब एक बजे लगी, खबर लिखे जाने तक आग धधक रही थी। सेना, एयरफोर्स, पुलिस और फायर ब्रिगेड के जवानों ने मोर्चा संभाला है। कानपुर, उन्नाव, लखनऊ समेत आसपास के कई जिलों की 50 से ज्यादा फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने में लगी हैं। व्यापारी रवि शंकर दुबे ने बताया कि 800 से ज्यादा दुकानें जली हैं। आग से 20 अरब यानी दो हजार करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ है।

रात करीब एक बजे बांसमंडी स्थित हमराज कॉम्प्लेक्स कपड़ा बाजार स्थित एआर टावर में शॉर्ट सर्किट से दुकानों के बाहर रखे सामान में आग लग गई। तेज हवाओं के कारण आग ने पल भर में ही कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद देखते ही देखते पूरा तीन मंजिला टावर धधकने लगा। इसके बाद बगल वाले मसूद टावर और फिर मसूद कॉम्प्लेक्स-2 और फिर हमराज कॉम्प्लेक्स तक आग फैल गई।
कानपुर, उन्नाव और लखनऊ समेत कई जिलों की 50 से ज्यादा फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने में लगी हैं। डीएम और पुलिस कमिश्नर ने सेना के अफसरों से संपर्क किया है। अब सेना को आग बुझाने के लिए मौके पर बुलाया जा रहा है। कानपुर पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड, जॉइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी और डीएम मौके पर मौजूद हैं।
AR टावर से उठी आग नफीस टावर, अर्जुन कॉम्प्लेक्स, मसूद कॉम्प्लेक्स-1 और मसूद कॉम्प्लेक्स-2 तक फैल गई है। इन पांच कॉम्प्लेक्स में आग की लपटें और धुआं भी उठ रहा है। नफीस टावर में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) है। इस टावर में भी आग लगी है। आग ने बैंक को भी अपनी चपेट में ले लिया है।

Related posts

वाशिंगटन में भारतीय पत्रकार के साथ दुर्व्यवहार

newsstand18@

PM Kisan Yojana: इस सप्ताह आ रही है 14वीं किस्त? किसान जाने लेटेस्ट अपडेट

newsstand18@

Funny Videos Accident Compilation 2014 HQ – Funny Sport Fails

newsstand18@