News

बारामूला के करहामा कुंजर इलाके में सुरक्षा बलों ने एक आतंकवादी को मार गिराया

Jammu Kashmir News: बारामूला के करहामा कुंजर इलाके में सुरक्षा बलों ने एक आतंकवादी को मार गिराया है। अन्य आतंकियों की खोज के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।
कश्मीर जोन पुलिस के हवाले से मिली मीडिया खबर में कहा गया है कि, मारे गए आतंकवादी की पहचान यारहोल बाबापोरा कुलगाम निवासी आबिद वानी के रूप में हुई है, जो प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर से जुड़ा हुआ है। इनके पास से आपत्तिजनक सामग्री और एक AK-47 राइफल बरामद हुई है।
इस बीच आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह राजौरी का दौरा करेंगे। कल राजौरी के कंडी इलाके में हुई मुठभेड़ में 5 जवानों की जान चली गई थी।

Related posts

Albatec Racing Geared-Up For World RX Of France in Europe

newsstand18@

M-Sport Hits 250 At Happy Hunting Ground

newsstand18@

सोनीपत में “जीवनदाता हर्बल क्लीनिक”, “जीवनदाता हर्बल मॉल” एवं “जीनदाता पंचकर्मा” की शुरुआत

newsstand18@