Mumbai Politics

अरविंद केजरीवाल ने मुंबई में की उद्धव ठाकरे से मुलाकात, क्या हुई बात?

न्यूज स्टैंड18 नेटवर्क
मुंबई
। दिल्ली सरकार के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संस्थापक अरविंद केजरीवाल आज मुंबई में उद्धव ठाकरे के निवास मातोश्री पर शिवसेना नेताओं से मुलाकात की। केजरीवाल के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और सांसद संजय सिंह भी मौजूद रहे।
मातोश्री पर शिवसेना (उद्धव) प्रमुख उद्धव ठाकरे, सांसद संजय राउत सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।
इस मुलाकात के बाद आम आदमी पार्टी के नेता एवं सांसद संजय सिंह ने ट्वीट कर कहा है कि, “दिल्ली के ख़िलाफ़ केन्द्र का काला अध्यादेश गिराना ही होगा।
ये लोकतंत्र विरोधियों के ख़िलाफ़ देश प्रेमियों की एकजुटता है” उन्होंने आगे लिखा कि, उद्धव ठाकरे जी, अरविंद केजरीवाल जी, भगवंत मान जी से मुलाक़ात में शिवसेना (उद्भव) ने पूर्ण समर्थन का भरोसा दिया।
दिल्ली सरकार के अधिकारों को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के खिलाफ केंद्र सरकार ने अध्यादेश लाकर अदालत के फैसले को निरस्त कर दिया है। इसी मुद्दे को लेकर तमाम विपक्षी दलों का जन समर्थन जुटाने के लिए अरविंद केजरीवाल लगातार विपक्षी गुट के नेताओं से मिल रहे हैं। एक दिन पहले इसी सिलसिले में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से भी आम आदमी पार्टी के नेताओं ने मुलाकात की थी।

Related posts

Weather Update: मुंबई में आज मूसलाधार बारिश की चेतावनी; रेलवे, सड़क यातायात बाधित

newsstand18@

कांग्रेस से क्यों घबराते हैं केजरीवाल?

newsstand18@

मालाड के कुरार विलेज में दिनदहाड़े युवती पर जानलेवा हमला

newsstand18@