Mumbai

मुंबई में चक्रवात का असर, लगातार हो रही झमाझम बारिश

न्यूज स्टैंड18 डेस्क
मुंबई।
Biparjoy cyclone का असर मुंबई में मंगलवार की शाम से ही देखा जा रहा है, यहां लगातार बारिश हो रही है। बीच बीच मे चल रहे तेज हवाओं के झोंके से कई स्थानों पर पेड़ गिरने की भी खबर है। हालांकि मुंबई महानगर ने अभियान चला कर जगह जगह पेड़ों की छंटाई कर रही है।
मुंबई में बारिश का असर उपनगर के बोरीवली, कांदिवली, मालाड, गोरेगांव, अंधेरी, विले पार्ले, मुलुंड, घाटकोपर आदि इलाकों में देखा जा सकता है। बीती रात उक्त क्षेत्रों में लगातार बारिश हुई है। चक्रवात को लेकर जहां लोगों में डर का माहौल है वहीं बरसात की फुहारों से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
इसके साथ ही समुद्र के तटीय क्षेत्रों में सुरक्षा की दृष्टि से लोगों को पानी के भीतर जाने से रोक दिया गया है। मनपा ने मार्वे, अक्सा बीच, जुहू, गिरगांव चौपाटी में तैनात लाइफ गार्ड को सतर्क कर दिया है। हालांकि मुंबई में नालों की सफाई अभी तक पूरी नहीं हुई है, जिससे कई इलाकों में तेज बारिश से डूबने का खतरा बना हुआ है। मनपा पी उत्तर विभाग के अंतर्गत मालाड पूर्व के कुरार विलेज स्थित गांधी नगर में नालों की सफाई का काम अभी भी धीमी गति से चल रहा है। 17 जुलाई 2021 में यहां नाले की सफाई नही होने की वजह से लोगों के घरों में पानी भर गया था, जिससे नागरिकों के तमाम दस्तावेज पानी में बह गए या भीगकर खराब हो गए। दो साल बाद भी अभी तक गांधी नगर के लोगों को कोई राहत नहीं मिली। गांधीनगर में मनपा का घर से कचरा उठाओ योजना भी सिर्फ मनपा की फाइलों में चलता है। यहां दत्तक बस्ती योजना का कोई कर्मचारी कचरा उठाने घर घर नही जाता, जिससे लोगों को मजबूरन नाले में कूड़े को फेंकना पड़ता है और यही कूड़ा बारिश में जल जमाव का कारण बनता है।

Related posts

अमोल गजानन कीर्तिकर के समर्थन में सेवादल ने झोंकी ताकत

newsstand18@

Best Funny Wins & Fails Compilation February 2015

newsstand18@

2024 मे फिर नरेंद्र मोदी बनेंगे प्रधानमंत्री: जगद्गुरु रामभद्राचार्य

newsstand18@