Mumbai

अखिल भारतीय श्रीमाली महासभा की मासिक बैठक सम्पन्न

न्यूज स्टैंड18 नेटवर्क
ठाणे। अखिल भारतीय श्रीमाली महासभा (रजि.) महाराष्ट्र इकाई की मासिक बैठक मुंबई के पास प्रांतीय कार्यालय 63 A, पहली मंजिल, शिवानंद उद्योग, मखमली तालाब के पास ठाणे (पश्चिम) में सम्पन्न हुई।
बैठक में समाज का विकास कैसे हो इस पर आये सभी भाईयों ने अपने-अपने सुझाव व्यक्त किए। इसके साथ ही बैठक में महाराष्ट्र इकाई एवं जिला इकाई के पदाधिकारियों के सहयोग से बरसात को देखते हुए श्रीमाली बंधुओ व समाज अन्य वर्गों में छतरी वितरण किया गया।
इस अवसर पर महाराष्ट्र संरक्षक संजय श्रीमाली, महाराष्ट्र अध्यक्ष अरूण कुमार श्रीमाली, महाराष्ट्र उपाध्यक्ष हरेंद्र भगत श्रीमाली, महाराष्ट्र सचिव हरिशंकर श्रीमाली, महाराष्ट्र कोषाध्यक्ष रविंद्र श्रीमाली, महाराष्ट्र प्रचार मंत्री पंडा सुरेश श्रीमाली, मुंबई संरक्षक सूरज श्रीमाली, मुंबई उपाध्यक्ष रंजन श्रीमाली, मुंबई कोषाध्यक्ष रविशंकर श्रीमाली, ठाणे अध्यक्ष विनोद श्रीमाली, पालघर अध्यक्ष रविशंकर श्रीमाली सहित तमाम गणमान्य उपस्थित थे।

Related posts

रहेजा बिल्डर के निर्माणाधीन इमारत की साइड पर दो मजदूरों की मौत

newsstand18@

ये कथाएं प्रेरणा देती हैं’प्रेरणाओं के इंद्रधनुष’

newsstand18@

Solberg wins Loheac RX in front of sell-out crowd

newsstand18@