Mumbai

मुंबई में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

न्यूज स्टैंड18 नेटवर्क
मुंबई।
शहर भर में आज तमाम राजनीतिक संगठनों एवं सामाजिक संस्थानों की ओर से 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। जगह ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रीय गीत गाए गए और लोगों में मिठाइयां बांटकर एक दूसरे को बधाई दी गई।
मुंबई के दिंडोशी विधानसभा अंतर्गत दिंडोशी बस डिपो के पास स्थित कांग्रेस कार्यालय पर मुंबई कांग्रेस के महासचिव जयकांत शुक्ला ने झंडा फहराया और तिरंगे को सलामी दी। इस अवसर पर उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह, सेवादल के तालुका अध्यक्ष पंकज राय, सुदर्शन सोनी, दिनेश यादव, सलीम सिद्दीकी, मुकेश ओझा सहित तमाम गणमान्य उपस्थित थे।
इसी तरह कुरार विलेज आनंदवाड़ी नाका पर कांग्रेस नेता नीरज सिंह द्वारा आयोजित ध्वजारोहण का आयोजन किया गया, जहां जयकांत शुक्ला ने तिरंगा फहराया। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता इंदुप्रकाश तिवारी, सेवादल के वरिष्ठ नेता के बी सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश पांडे, प्रकाश सावंत, विनोद मिश्रा, करियाप्रसाद यादव, प्रमोद प्रजापति, सुनील शुक्ला, वरिष्ठ पत्रकार के पी तिवारी आदि सम्मानीय कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद थे।
वन विभाग स्थित पंचशील नगर में जयकांत शुक्ला ने तिरंगा फहराया और स्वतंत्रता दिवस पर अपने भाषण दिए।

Related posts

मीडिया की फर्जी रिपोर्ट को लेकर कांग्रेस नेता दिनेश प्रताप सिंह भड़के, बोले मीडिया जनता को लड़ाना बंद करे

newsstand18@

प्रधानमंत्री के परिवारवाद और भ्रष्टाचार वाले बयान पर कांग्रेस नेता दिनेश प्रताप सिंह का करारा जवाब, बोले पहले अपने भीतर देखें

newsstand18@

अगली दिवाली ‘सागर’ या ‘वर्षा’ बंगले पर मनाएंगे? देवेन्द्र फड़णवीस का बड़ा बयान, बोले

newsstand18@