Mumbai

पं. राजकुमार मिश्रा के मुखर बिंदु से भागवत कथा सुनने भक्तों की भीड़ उमड़ी

न्यूज स्टैंड18 नेटवर्क
मुंबई।
मालाड पूर्व कोकणी पाड़ा स्थित वीर सावरकर मैदान मे कोकणी माता जनकल्याण चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया है। 25 फरवरी कलश यात्रा शुरू हुई यात्रा 3 मार्च 2024 तक चलेगी।
वृंदावन से पधारे परम श्रद्धेय पं. राजकुमार मिश्रा जी के मुखर बिंदु से कथा का श्रवणपान करने बड़ी संख्या में श्रद्धालु पधार रहे हैं। कथा के दौरान कृष्ण जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। कृष्ण जन्मोत्सव मे नन्हे बालक की झांकी देख कर ऐसा लग रहा था, जैसे साक्षात प्रभु श्री कृष्ण अपने भक्तों को दर्शन देने के लिए पधारे हैं।
परम श्रद्धेय पं. राजकुमार मिश्रा जी के कर्ण प्रिय वाणी मे भागवत कथा सुनने का अलौकिक अहसास हो रहा है।
कथा का आयोजन ट्रस्ट के अध्यक्ष गिरीशचंद्र चौबे ने किया है। कथा को सफल बनाने के लिए श्रीमती सीमा सिंह, संतोष सिंह, सूर्यकांत मिश्रा, आनंद त्रिपाठी, प्रकाश अवस्थी, पंकज राय, प्रतिश तिवारी, विनोद एच मिश्रा, एडवोकेट संजय मिश्रा, रोहित सिंह, करियाप्रसाद यादव, नकुल यादव आदि अपनी विशेष भूमिका निभा रहे हैं।

Related posts

मुंबई में चक्रवात का असर, लगातार हो रही झमाझम बारिश

newsstand18@

भाजपा नेता विनोद मिश्रा ने की कुरार विलेज में फायर ब्रिगेड स्टेशन बनाए जाने की मांग

newsstand18@

आरे जंगल में अनुमति से अधिक पेड़ काटने पर मुंबई मेट्रो पर जुर्माना

newsstand18@