Mumbai

भाजपा नेता विनोद मिश्रा ने की कुरार विलेज में फायर ब्रिगेड स्टेशन बनाए जाने की मांग

न्यूज स्टैंड18 नेटवर्क
मुंबई
। मालाड के कुरार विलेज में फायर ब्रिगेड स्टेशन बनाए जाने की मांग बृहनमुंबई महानगर पालिका के भाजपा पक्ष नेता विनोद मिश्रा ने की है।
कुरार विलेज में फायर स्टेशन शुरू किए जाने की मांग को लेकर सोमवार को विनोद मिश्रा के नेतृत्व में एक शिष्ट मंडल अतिरिक्त आयुक्त अश्विनी भिडे मिलकर मांग पर सौंपा।
कुरार विलेज में अग्नि समन सेवा केंद्र (Fire Brigade station) की जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही है। कुरार विलेज अंतर्गत अप्पा पाड़ा में भीषण अग्निकांड के बाद अग्निशमन दल को दुर्घटना स्थल पर पहुंचने में काफी वक्त लग गया था। इस नाते एक बड़ी आबादी के बीच अग्निशमन केंद्र बनाया जाना चाहिए। कुरार में फायर स्टेशन उपलब्ध करवाने एवं प्रियदर्शिनी पारेख नगर गार्डन के सुशोभीकरण व गार्डन दीवाल बनाने के लिए निवेदन दिया गया। साथ में अधिवक्ता श्याम देवाशी, यदुवंश सिंह,महाराज विष्णुकांत भेड़ा, शुभाष पांडे व प्रकाश वकानी आदि मौजूद रहे।

Related posts

पश्चिम रेलवे के इन्फ्रास्ट्रक्चर काम में तेजी: डीआरएम पंकज सिंह

newsstand18@

सरकार का प्रयास वस्त्र उद्योग पर युद्ध का कम पड़े प्रभाव: टेक्सटाइल कमिश्नर वृंदा देसाई

newsstand18@

मालाड सहकारी बैंक के ग्राहकों को मिली डिजिटल सेवा, QR कोड का कर सकेंगे उपयोग

newsstand18@