Mumbai News

दिंडोशी विधानसभा में कांग्रेस सेवादल ने किया सत्याग्रह आंदोलन

न्यूज स्टैंड18 नेटवर्क
मुंबई।
केंद्र सरकार के अडानी से संबंधों, जनविरोधी नीतियों, संवैधानिक संस्थानों के दुरुपयोग, मँहगाई व बढ़ती बेरोजगारी के खिलाफ मुंबई कांग्रेस सेवादल की दिंडोशी इकाई की ओर से सत्याग्रह आंदोलन किया गया।
दिंडोशी तालुका अध्यक्ष पंकज राय ने कहा कि, संसद व संसद के बाहर सतत प्रश्न पूछनें वाले हमारे राष्ट्रीय नेता श्री राहुल गाँधी जी के खिलाफ अलोकतांत्रिक कार्यवाही के खिलाफ सत्याग्रह आंदोलन का देशव्यापी आंदोलन चलाया जा रहा है। भ्रष्ट सरकार के खिलाफ हमारा यह जन आंदोलन आगे भी लगातार जारी रहेगा।
मेपल हाईट्स, कुरार विलेज, मालाड (पूर्व) में आयोजित सत्याग्रह आंदोलन में मुंबई कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष सतीश मनचंदा, मुंबई महासचिव जयकांत शुक्ला, सेवादल के कार्याध्यक्ष धनंजय तिवारी, जिला अध्यक्ष क्लाइव डाइस, सेवादल जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव, उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश पांडे, PCC प्रकाश अवस्थी, करियाप्रसाद यादव, प्रमोद प्रजापति सहित कांग्रेस के तमाम वरिष्ठ नेता, PCC, ब्लॉक अध्यक्ष, महिला कांग्रेस, यूथ सेवादल, तालुका अध्यक्ष एवं अल्पसंख्यक, विचार विभाग, स्लम सेल के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

विदेशों में भी राखी का क्रेज: डाकघरों द्वारा अमेरिका, ब्रिटेन, सिंगापुर, खाड़ी देशों सहित तमाम देशों में भेजी जा रही राखियाँ

newsstand18@

समाजसेवी एवं उद्योगपति अनूप भारद्वाज के आवास पर पहुंची मुख्यमंत्री की धर्म पत्नी सुमन सैनी

newsstand18@

मुंबई लोकल ट्रेन में महिला यात्रियों के लिए अच्छी खबर, वर्षों पुरानी मांग अब पूरी हुई

newsstand18@