News Uttar Pradesh

मां विंध्यवासिनी के धाम में पंडा ने किया पाप, महिला दर्शनार्थी से छेड़छाड़

Mirzapur Vindhyachal news: विंध्याचल में मां विंध्यवासिनी के दरबार में एक पंडा द्वारा कुकृत्य किए जाने की खबर है। जहां पंडा पूजा के नाम पर छेड़खानी का आरोप लगा है। छेड़खानी का ये आरोप पंडा राज मिश्र (Raj Mishra) पर लगा है। पंडा राज मिश्र Raj Mishra पर छेड़खानी का आरोप लगाया है उनके ही एक भक्त ने।
दरअसल राज मिश्र स्वघोषित तीर्थ पुरोहित और प्रशासन से संरक्षण प्राप्त पण्डा हैं। राज मिश्र पर दर्शन के लिए आये अलीगढ़ के एक परिवार ने पूजा कराने के नाम पर छेड़खानी का गम्भीर आरोप लगाया है। राज मिश्र समाजवादी पार्टी का नेता भी है और अखिलेश यादव का करीबी माना जाता है।
मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए आए एक भक्त का कहना है कि वो अपने परिवार के साथ मां विंध्यवासिनी का दर्शन करने के लिए पहुंचा था। यहां के जो प्रतिष्ठित तीर्थ पुरोहित राज मिश्र है वो पहले भी दो-तीन बार दर्शन करा चुके थे। इसलिए उन लोगों की तभी हमारी जान पहचान हो गई थी। दर्शनार्थी का कहना है कि इस बार मां विंध्यवासिनी के दर्शन के बाद वो अपने परिवार के साथ पंडा राज मिश्रा के गेस्ट हाउस में गया।
गेस्ट हाउस में राज मिश्रा उनकी पत्नी की पूजा कराने के नाम पर अलग कमरे में ले गया, उसके बाद मेरी पुत्रवधू को कमरे में ले गया पूजा कराने के लिए और अंदर से दरवाजे को बंद कर लिया। जिसके बाद मेरी पुत्रवधू अंदर से शोर मचाने लगी। जब हमने जाकर दरवाजा खुलवाया तो मेरी पुत्रवधू जोर जोर से रोने लगी और उसने कहा कि पंडा ने मेरे साथ गलत हरकतें की। इसकी सूचना मैंने तुरंत 112 नंबर पर दी।
अखिलेश यादव के पूरे परिवार को राज मिश्र ही दर्शन करवाता है। सबसे बड़ी बात ये है कि ज़िला प्रशासन और पुलिस दोनों से राज मिश्र को संरक्षण मिला हुआ है। कोई भी VVIP आता है तो प्रशासन प्राथमिकता पर स्वघोषित राज्यअधिकारी पण्डा राज मिश्र के पास ही दर्शन-पूजन के लिए ले जाता है। पंडा राज मिश्र की धमक ऐसी है कि प्रशासन की नाक के नीचे उसने अपने नाम से राज गेस्ट हाउस का अवैध निर्माण करा रखा है।

Related posts

तिली वार्ड की 7 दिवसीय भागवत कथा के षष्टम दिवस पर हनुमान जयंती और श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह का जल्लोष

newsstand18@

जौनपुर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में यातायात जागरूकता अभियान

newsstand18@

गाजीपुर के श्री कृष्ण अंबेडकर विद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया वार्षिकोत्सव

newsstand18@