Mumbai

मातादयाल देवराज सेवा समिति और भारत पेट्रोलियम के संयुक्त तत्वावधान में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

न्यूज स्टैंड18 नेटवर्क 

मुंबई। मातादयाल देवराज सेवा समिति और भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड की कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) की ओर से 28 सितंबर 2025 को मुंबई के अप्पा पाड़ा स्थित रिक्शा स्टैंड के पास मुफ्त स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है। 

 शिविर सुबह 7 से 10 बजे तक चलेगा जिसमें निःशुल्क स्वास्थ्य जांच (ESR, ग्लूकोज फास्टिंग, थायरॉयड प्रोफाइल, लिपिड प्रोफाइल, किडनी फंक्शन टेस्ट, विटामिन डी 3 और विटामिन बी12) और अन्य मूल्यवान जांच शामिल होंगी। शिविर का दूसरा चरण 5 अक्टूबर को आयोजित होगा, जिसमें हृदय रोग, डायबिटीज, ऑर्थोपेडिक और सामान्य चिकित्सा से संबंधित विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा परामर्श उपलब्ध होगा। 

  शिविर का संचालन श्री संतोष सिंह के नेतृत्व में स्वच्छिता फाउंडेशन द्वारा किया जाएगा। आयोजन में अपने विशेष सहयोग के साथ श्री प्रतिश तिवारी, श्री रोहित सिंह, श्री नकुल यादव, श्री प्रमोद प्रजापति और श्री करिया प्रसाद यादव भी उपस्थित रहेंगे। 

Related posts

SRA झोपड़ा धारकों का अब नही रुकेगा किराया, बिल्डरों पर लगाम लगाने के लिए 25 नोडल अधिकारी नियुक्त

newsstand18@

कांग्रेस के उत्तर भारतीय सभा में कुर्सियां करती रही इंतजार, लेकिन नही आया समाज

newsstand18@

डॉ विजय पंडित के गजल संग्रह ‘पानी के बुलबुले’ का का लोकार्पण

newsstand18@