Entertainment

अगम कुमार निगम और संगीत मासूम नये म्यूजिक एल्बम में मचाएंगे धमाल

न्यूज स्टैंड18 नेटवर्क
मुंबई।
बहुत कम समय में बॉलीवुड में बहुत अच्छी उपस्थिति दर्ज करने वाले संगीत मासूम और सुप्रसिद्ध सिंगर अगम कुमार निगम आने वाले म्यूजिक एल्बम “दिल का खुदा” बनाया है तथा “ओ बेवफ़ा हसीना” में एक साथ एक्टिंग करते नजर आएंगे। इस गाने में खनकती हुई आवाज भी अगम कुमार निगम की है। संगीत रफीक राजा का है।
इन दोनों के अलावा अभिनेत्री खुश्बू पोद्दार अपने अभिनय का जलवा दिखाएंगी।
विरार के “वैती एकवा रिसोर्ट” में इसकी शूटिंग की गई। इसके साथ-साथ  पद्मश्री, पद्म भूषण उदित नारायण के गीत ” प्यार बनके यार ” की शूटिंग भी की गई। इसमें अभिनेत्री गंगा अधिकारी ने शानदार अभिनय किया है। संगीत अमन श्लोक का है। इसी प्रकार संगीतकार मुकर्रम अली आजम के संगीत से सजे भक्ति गीत “खाटू श्याम जाना है” की शूटिंग भी की गई। इस गाने को भजन सम्राट और पद्मश्री अनूप जलोटा ने अपनी मधुर आवाज में गया है। इसमें संगीत मासूम और गंगा अधिकारी ने जबरदस्त अभिनय किया है।
सभी गीत सुप्रसिद्द गीतकार मुकेश कुमार मासूम ने लिखे हैँ।
मुकेश कुमार मासूम ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि अगम कुमार निगम इस गीत में गायन के अलावा अभिनय भी कर रहे हैँ।
मुकेश मासूम के मुताबिक अगम कुमार निगम की आवाज़ में जीवन के संघर्ष, टूटे सपनों और उम्मीदों की खनक सुनाई देती है।
अगम कुमार निगम का नाम भारतीय संगीत-जगत में भावनात्मक गायन के पर्याय के रूप में जाना जाता है। उनकी गायकी में वह सादगी, संवेदना और सच्चाई झलकती है जो आज के चमकते हुए संगीत जगत में बहुत दुर्लभ हो चुकी है।
इसके डायरेक्टर अनिल एस. मेहता, कोरियोग्राफर अर्जुन उर्फ़ संजय चौधरी, डी ओ पी चितरंजन ढल हैँ।
निर्देशक अनिल मेहता ने कहा कि संगीत मासूम लाजवाब अभिनेता हैँ। वे एक बार में ही सीन ओके कार देते हैँ।
वे युवा दिलों की धड़कन बन चुके हैँ। संगीत मासूम के गाने लगातार सुपर हिट हो रहे हैँ और आने वाले गीत भी लोगों को बहुत पसंद आएंगे।

Related posts

गदर 2 की अपार सफलता के बाद डायरेक्टर अनिल शर्मा ने केन्द्रीय मंत्री रामदास आठवाले से की मुलाक़ात

newsstand18@

Hyundai Shell World Rally Team travels down under

newsstand18@

Conwy becomes host county for Wales Rally GB

newsstand18@