Mumbai

भाजपा के पूर्व नगरसेवक विनोद मिश्रा द्वारा ‘गृहलक्ष्मी खेल महोत्सव 2025’ का भव्य आयोजन

न्यूज स्टैंड18 नेटवर्क
मुंबई।
महानगर पालिका में भाजपा के गटनेता रहे पूर्व नगरसेवक विनोद मिश्रा द्वारा मालाड पूर्व, कुरार विलेज में ‘गृहलक्ष्मी खेल महोत्सव 2025’ का आयोजन किया गया है। यह महोत्सव 10 दिसंबर से 16 दिसंबर 2025 तक चलेगा। इस दौरान उत्सव में महिलाओं के महत्वपूर्ण योगदान का सम्मान किया जाएगा।

यह कार्यक्रम गृहिणियों और वार्ड 43 की महिला निवासियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करेगा। इसके साथ ही यह महोत्सव मनोरंजनात्मक खेलों में भाग लेने और आकर्षक पुरस्कार जीतने का एक मंच प्रदान करता है। महिलाएं अपने परिवारों की आधारशिला होती हैं और यह महोत्सव उनके योगदान का सम्मान करने के लिए है। यह कार्यक्रम सिर्फ एक प्रतियोगिता नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य सभी महिलाओं को एकजुट कर आनंद देना है, ऐसा बीजेपी के पूर्व गटनेता और वार्ड क्र. 43 के पूर्व नगरसेवक विनोद मिश्रा ने कहा।

यह कार्यक्रम एक सप्ताह तक चलेगा और वार्ड के छह अलग-अलग स्थानों पर आयोजित किया जाएगा, जिससे महिलाओं को अधिक से अधिक भाग लेने का अवसर मिलेगा। इस कार्यक्रम का समापन 16 दिसंबर 2025 को वीर सावरकर मैदान पर होगा। इसमें पहले विजेता को एक रेफ्रिजरेटर, दूसरे विजेता को वॉशिंग मशीन, और तीसरे विजेता को माइक्रोवेव ओवन मिलेगा।

हर दिन पांच भाग्यशाली महिलाओं को पारंपरिक एक ‘पैठणी साड़ी’ लकी ड्रॉ के माध्यम से जीतने का मौका मिलेगा और अंतिम दिन 50 विजेताओं का चयन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, प्रत्येक भाग लेने वाली महिला को उनके योगदान के लिए एक गिफ्ट हैम्पर दिया जाएगा।

Related posts

मुंबई के दिंडोशी विधानसभा में धूमधाम से मनाया गया राहुल गांधी का जन्मदिन

newsstand18@

Funny Videos Accident Compilation 2014 HQ – Funny Sport Fails

newsstand18@

Hyundai Shell World Rally Team travels down under

newsstand18@