Mumbai

राजस्थानी समाज द्वारा ठाणे मनपा की नवनिर्वाचित महापौर श्रीमती शर्मिलाजी पिंपोलकर का भव्य स्वागत

न्यूज स्टैंड18 नेटवर्क
ठाणे।
राजस्थानी समाज की ओर से ठाणे महानगरपालिका की नवनिर्वाचित महापौर श्रीमती शर्मिलाजी पिंपोलकर का गरिमामय एवं भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर समाज के गणमान्य पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में राजस्थान फाउंडेशन की उपाध्यक्ष डॉ. सुमन आर. अग्रवाल, अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा की कार्यकारिणी सदस्य श्री राजेंद्र कुमार तापडीया, थाना माहेश्वरी मंडल अध्यक्ष श्री कमलेश साबू, मंत्री श्री विनोद जाखोटिया, कोषाध्यक्ष श्री किरण सावर, श्री महावीर बहेती, युवा समिति के श्री रौनक तापडीया एवं सुप्रयास फाउंडेशन के श्री आकाश अग्रवाल उपस्थित रहे।

सभी पदाधिकारियों ने महापौर का शॉल एवं दुपट्टा ओढ़ाकर अभिनंदन किया तथा उनके सफल कार्यकाल हेतु हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

इस अवसर पर अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय सचिव श्रीमती सुमन अग्रवाल ने महापौर महोदया को होली के शुभ अवसर पर 5 मार्च को नेहरू ऑडिटोरियम में आयोजित “हास्य कवि सम्मेलन” में ससम्मान आमंत्रित किया।

महापौर महोदया ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए समाज के साथ सदैव मिलजुलकर कार्य करने एवं ठाणे के सर्वांगीण विकास हेतु प्रतिबद्ध रहने की भावना व्यक्त की।

Related posts

Albatec Racing Geared-Up For World RX Of France in Europe

newsstand18@

Hyundai Shell World Rally Team travels down under

newsstand18@

पं. राजकुमार मिश्रा के मुखर बिंदु से भागवत कथा सुनने भक्तों की भीड़ उमड़ी

newsstand18@