Mumbai

मुंबई गोरेगाव: शोभायात्रा पर हमला करने वाले दंगाइयों के अवैध घरों पर चला BMC का बुलडोजर

विजय यादव
मुंबई।
मुंबई के गोरेगाव पूर्व के दिंडोशी संतोष नगर इलाके में रविवार की शाम मरियम्मा देवी की शोभायात्रा के दौरान दो गुटों के बीच जोरदार झड़प हो गई। शोभायात्रा में राम भजन का गाना तेज आवाज में बज रहा था, जिस पर एक धर्म विशेष के कुछ लोगों ने आपत्ति जताई और तलवार तथा लोहे की रॉड से हमला बोल दिया। इससे भारी मारपीट शुरू हो गई, जिसमें बजरंग दल से जुड़े 3-4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बजरंग दल के तीन कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका जोगेश्वरी ट्रॉमा केयर अस्पताल में इलाज चल रहा है।
घटना संतोष नगर में ज्योती बार एंड रेस्टोरेंट के पास रविवार शाम को हुई। दिंडोशी पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आधी रात तक 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज भी किया।
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हमले के विरोध में पुलिस और बीएमसी से मांग की कि आरोपियों के अवैध घरों और दुकानों पर सख्त कार्रवाई की जाए। इसके बाद मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने सोमवार को दंगाइयों के अवैध घरों पर जेसीबी (बुलडोजर) से तोड़फोड़ की कार्रवाई शुरू कर दी। कार्रवाई के दौरान महापालिका अधिकारियों, कर्मचारियों और भारी पुलिस बल की तैनाती की गई थी। इलाके में अभी तनावपूर्ण शांति बनी हुई है।
बजरंग दल के कोकण प्रांत सहसंयोजक गौतम रावारिया ने मीडिया से कहा, “हमारे तीन कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हैं। उनका जोगेश्वरी ट्रॉमा केयर अस्पताल में इलाज चल रहा है। अगर यह कार्रवाई सिर्फ दिखावे के लिए है, तो हम फिर से आंदोलन पर बैठेंगे।”
दूसरी ओर, शिवसेना (ठाकरे गुट) के विधायक सुनिल प्रभू ने इस कार्रवाई को उचित बताया और कहा कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, बजरंग दल ने पुलिस पर दंगा भड़काने का आरोप लगाया है।कार्रवाई के दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ता घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने हमले वाली जगह पर सामूहिक हनुमान चालीसा पढ़ने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका जताते हुए उन्हें रोका। इससे पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच बहस हुई।वर्तमान में पूरे इलाके में पुलिस का भारी बंदोबस्त है और स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। इस मामले में आगे की जांच जारी है।

Related posts

भारत मर्चेंट चेंबर की ओर से निशुल्क बनाया जा रहा आयुष्मान कार्ड

newsstand18@

क्या मनपा चुनाव में कांग्रेस को जीत दिला पाएंगी वर्षा गायकवाड?

newsstand18@

कारसेवक देवेन्द्र फड़नवीस ने अयोध्या में रामलला के दर्शन किये

newsstand18@