Mumbai

DGS बिल्डर की लापरवाही को लेकर महापौर से मिले पूर्व नगरसेवक विनोद मिश्रा

न्यूज स्टैंड18 नेटवर्क
मुंबई।
मालाड पूर्व के कुरार विलेज, कोंकणीपाडा इलाके में डीजीएस बिल्डर की कथित लापरवाही और मानसून पूर्व तैयारियों के अभाव में मंगलवार रात भारी जलभराव हो गया। इससे दर्जनों घरों और दुकानों में पानी घुस गया, जिससे स्थानीय नागरिकों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ।
पूर्व नगरसेवक विनोद मिश्रा ने इस घटना की सूचना मिलते ही बुधवार को महापौर श्रीमती रितु तवाडे से मुलाकात की और पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने महापौर से तत्काल कार्रवाई की मांग की।
महापौर को सौंपे गए ज्ञापन में विनोद मिश्रा ने निम्नलिखित मांगें रखीं:
डीजीएस बिल्डर और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए।
मुंबई महानगरपालिका (एमसीजीएम), एसआरए और संबंधित विभागों द्वारा संयुक्त जांच एवं स्थल निरीक्षण कराया जाए।
बाढ़ प्रभावित घरों और दुकानों का विस्तृत सर्वेक्षण कर नुकसान का आकलन किया जाए।
प्रभावित नागरिकों और दुकानदारों को बिल्डर या संबंधित एजेंसी से उचित मुआवजा दिलाया जाए।
आगामी मानसून सीजन में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए तत्काल प्रभावी उपाय किए जाएं।
स्थानीय निवासियों के अनुसार, कोंकणीपाडा इलाके की महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा। जलभराव के कारण शॉर्ट सर्किट का खतरा भी मंडराया, जिससे दुर्घटना की आशंका बढ़ गई थी।विनोद मिश्रा ने कहा, “यह बिल्डर की घोर लापरवाही का परिणाम है। जनता की सुरक्षा और जनहित में महापौर महोदया से अपील है कि वे इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप करें और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करें।”
वर्तमान में स्थानीय नागरिकों में आक्रोश व्याप्त है और वे प्रशासन से जल्दी राहत एवं मुआवजे की मांग कर रहे हैं। महापौर कार्यालय से इस मामले में जल्द ही कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया आने की उम्मीद है।

Related posts

United news and transfers Valencia rejected €2 millions

newsstand18@

राम वन गमन और भरत मिलाप प्रसंग से भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

newsstand18@

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मुंबई में भव्य महाआरोग्य शिबीर का आयोजन

newsstand18@