Uttar Pradesh

थाना समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

बरसाती लाल कश्यप/जौनपुर
जौनपुर।
जनसमस्याओं के त्वरित और निष्पक्ष समाधान के उद्देश्य से शनिवार को थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. एवं पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने थाना लाइन बाजार पहुंचकर फरियादियों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक शिकायत का समाधान संवेदनशीलता और निष्पक्षता के साथ किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से राजस्व एवं पुलिस विभाग से जुड़े मामलों में संयुक्त टीम बनाकर मौके पर जांच करने तथा स्थायी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को जनता के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार करने और प्रत्येक शिकायत पर गंभीरता से कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखते हुए शिकायतों का त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण प्राथमिकता होनी चाहिए।
इस अवसर पर थाना प्रभारी के.के. सिंह सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

महिला सम्मान बचत पत्र में पूरे उत्तर प्रदेश में वाराणसी परिक्षेत्र अव्वल, 21 हजार महिलाओं ने किया 1 अरब रूपये से ज्यादा का निवेश

newsstand18@

डाक विभाग द्वारा गाँधी जयंती के अवसर पर वाराणसी परिक्षेत्र में ‘विशेष स्वच्छता अभियान 3.0 का शुभारंभ

newsstand18@

जौनपुर स्वास्थ्य विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 17 डॉक्टरों का तबादला

newsstand18@