News

डाक विभाग ने मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने अहमदाबाद जीपीओ में किया ध्वजारोहण

न्यूज स्टैंड18 नेटवर्क
अहमदाबाद।
80वां स्वतंत्रता दिवस डाक विभाग द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अहमदाबाद जीपीओ में आयोजित समारोह में उत्तर गुजरात परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने ध्वजारोहण किया और अधिकारियों व कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर राष्ट्रगान, देशभक्ति गीतों और देश के प्रति समर्पण की भावना से सराबोर माहौल देखने को मिला। उत्कृष्ट कार्य करने वाले डाककर्मियों को सम्मानित भी किया गया। डाक चौपाल के अंतर्गत खाता खुलवाने वाली बेटियों को सुकन्या समृद्धि खाता, डाक जीवन बीमा, इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक इत्यादि के पासबुक व बांड्स भी प्रदान किये गए।
पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि यह दिन हमें न केवल आज़ादी का गर्व महसूस कराता है, बल्कि यह हमारे कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का भी स्मरण कराता है। जब-जब देश पर संकट की बेला आई, देशवासियों ने एकजुट होकर उसका सामना किया और राष्ट्र-प्रथम की भावना को सर्वोच्च रखा। डाक विभाग ने सदैव ‘अहर्निशं सेवामहे’ भाव से कार्य करते हुए समाज के अंतिम छोर तक कल्याणकारी योजनाओं को पहुँचाया है। एक विभाग के रूप में यह हमारी नैतिक जिम्मेदारी है कि हम अपनी क्षमताओं का पूर्ण विकास कर समाज और राष्ट्र की उन्नति में योगदान दें, यही स्वतंत्रता दिवस की असली सार्थकता होगी। डाक सेवाओं की ऐतिहासिक और निरंतर भूमिका को रेखांकित करते हुए श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि वित्तीय समावेशन, डिजिटल इंडिया के साथ देश के सामाजिक और आर्थिक विकास में डाक विभाग एक मजबूत कड़ी के रूप में कार्य कर रहा है।
पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने अपने संबोधन में कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल एक पर्व नहीं, बल्कि यह गौरव, सम्मान और राष्ट्रीय चेतना का प्रतीक है। स्वतंत्रता दिवस हमें यह अवसर देता है कि हम आजादी को नए सिरे से महसूस करें और अधिकारों के साथ कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक हों। स्वाधीनता के मूल्य को पहचानने और देश के लिए त्याग व बलिदान देने वाले महापुरुषों को याद करते हुए नई पीढ़ी को जोड़ने का कार्य भी करना होगा।
इस अवसर पर अहमदाबाद जीपीओ के कर्मियों ने शानदार समूह गान की प्रस्तुति दी। मिवान पटेल, किन्नरी व्यास, नीवा राठोड, वीरपाल वाला इत्यादि ने भी अपनी प्रस्तुतियों से लोगों का मन मोहा। कार्यक्रम के अंत में आसमान में गुब्बारे उड़ाकर भी आजादी का जश्न मनाया गया।
पोस्टल वॉरियर्स अभियान के तहत गोल्ड श्रेणी में निशाबेन दरजी, शिल्पा वी. अंबालिया, हितेशकुमार के. प्रजापति, यश के. प्रजापति, रोनक बी. प्रजापति, प्रकाशभाई के. शाह, शोभना डी. बारैया और निकुंजकुमार एम. राठोड एवं पोस्टमैन श्रेणी में वी. सी. मारू, ख्यातिबेन एम. रावल, नयनाबेन के. सोलंकी, पार्थ प्रजापति, रामजीभाई परमार और हिरेन पटेल एवं विशिष्ट खेल उपलब्धि मे हर्षदीप परमार को पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने सम्मानित किया।
स्वागत सम्भाषण सीनियर पोस्टमास्टर संदीप कुशवाहा, आभार ज्ञापन सहायक निदेशक अल्पेश शाह और संचालन निशा नायर ने किया। इस अवसर पर अहमदाबाद मंडल के प्रवर डाक अधीक्षक शिशिर कुमार, गांधीनगर मंडल के नव नियुक्त प्रवर डाक अधीक्षक शुभम डोंगरदिवे, सहायक निदेशक अल्पेश शाह, वी.एम वहोरा, रितुल गाँधी, आईपीपीबी चीफ मैनेजर अभिजीत जिभकाटे, सहायक डाक अधीक्षक जीनेश पटेल, रमेश पटेल, जेएस जिड, रोनक शाह, डिप्टी मेनेजर आर ए शेख़, पराग वासनिक, एस एन घोरी, निरीक्षक पायल पटेल, सहित तमाम अधिकारी-कर्मचारी व उनके परिजन शामिल हुए और हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया।

Related posts

राष्ट्रपति के कर कमलों द्वारा बिहार के अपर मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा सम्मानित

newsstand18@

कुछ मुट्ठीभर लोग विकास कार्यों से भौखलाए हुए हैं: नरेंद्र मोदी

newsstand18@

फिजिकल मेल से डिजिटल मेल के इस दौर में डाक सेवाओं में विविधता के साथ कई नए आयाम जुड़े-पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव

newsstand18@