Uttar Pradesh

दिल्ली में आयोजित ‘भारत सम्मान समारोह’ के बाद खुर्जा में वरिष्ठ नेता मुकेश मासूम ने फहीमुद्दीन फम्मन को किया सम्मानित

न्यूज स्टैंड18 नेटवर्क
​खुर्जा (उप्र)।
राजधानी दिल्ली स्थित कंस्टीट्यूशन क्लब में बीते दिनों ‘भारत सम्मान समारोह’ का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस राष्ट्रीय स्तरीय कार्यक्रम में खुर्जा क्षेत्र की कई सामाजिक, सम्मानित एवं गणमान्य हस्तियों को आमंत्रित किया गया था। हालांकि, किसी अपरिहार्य कारणवश खुर्जा के सम्मानित नागरिक फहीमुद्दीन ‘फम्मन’ इस समारोह में प्रत्यक्ष रूप से उपस्थित नहीं हो सके थे। ​इसी क्रम में, भारतीय जनता पार्टी विधानसभा-70, खुर्जा के वरिष्ठ नेता एवं ‘मुकेश मासूम फाउंडेशन’ के अध्यक्ष मुकेश कुमार मासूम ने फहीमुद्दीन फम्मन के कार्यालय पहुंचकर उन्हें पटका पहनाकर एवं ‘भारत सम्मान’ की शील्ड भेंट कर भव्य नागरिक सम्मान से नवाजा। ​स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के पावन अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया और वहां मौजूद लोगों के बीच मिठाइयां बांटकर खुशियां मनाई गईं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से खुर्जा कोतवाल की विशेष गरिमामयी उपस्थिति रही।
​इस अवसर पर मुकेश मासूम ने कहा, “भारत सम्मान का मुख्य उद्देश्य उन प्रतिभाओं और महान व्यक्तित्वों को राष्ट्रीय पटल पर पहचान दिलाना है, जिन्होंने समाज, राष्ट्रहित और जनसेवा में अपना अतुलनीय योगदान दिया है। ऐसे सम्मानित व्यक्तियों की उपलब्धियां समाज के अन्य लोगों और युवाओं को भी राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करेंगी।” ​कार्यक्रम के दौरान फहीमुद्दीन फम्मन, कैलाश भागमल प्रधान, शानू बेग,अरबाज बेग, साकिर अंसारी, हामिद बेग सहित क्षेत्र के तमाम सामाजिक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related posts

Albatec Racing Geared-Up For World RX Of France in Europe

newsstand18@

Hyundai Shell World Rally Team travels down under

newsstand18@

आधुनिक हिन्दी के विकास में काशी का महत्वपूर्ण योगदान: पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव

newsstand18@