न्यूज स्टैंड18 नेटवर्क
खुर्जा (बुलंदशहर)। बुलंदशहर के लोकप्रिय सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. भोला सिंह को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में हर्ष की लहर दौड़ गई है। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के मिलने पर भारतीय जनता पार्टी, विधानसभा खुर्जा-70 की ओर से मुकेश कुमार मासूम ने दिल्ली स्थित डॉ. भोला सिंह के आवास पर पहुंचकर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।
मुकेश कुमार मासूम ने डॉ. भोला सिंह को तिरंगा पटका पहनाकर तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने अपनी लिखी पुस्तक “योगी आदित्यनाथ अध्यात्म और राजनीति के आकाश पर चमकता हुआ सितारा” भी डॉ. भोला सिंह को भेंट की।
स्वागत समारोह में बॉलीवुड के निर्माता-निर्देशक कैलाश कुमार मासूम, प्रकाश जायसवाल एवं कैलाश भागमल गौतम भी मौजूद रहे। उन्होंने डॉ. भोला सिंह का स्वागत करते हुए उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी।मुलाकात के दौरान डॉ. भोला सिंह ने आत्मीयता के साथ सभी का अभिनंदन स्वीकार किया तथा विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं जनहित के विषयों पर अपना अमूल्य मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने संगठन को मजबूत करने, जनता के बीच सक्रियता बढ़ाने तथा राष्ट्रहित एवं जनसेवा के कार्यों को प्राथमिकता देने पर विशेष जोर दिया।
मुकेश कुमार मासूम ने कहा कि डॉ. भोला सिंह को भाजपा के राष्ट्रीय सचिव जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना न केवल बुलंदशहर, बल्कि पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। उनके अनुभव, संगठनात्मक क्षमता और जनसेवा की भावना से पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक मजबूती मिलेगी।
