News Politics

कुछ मुट्ठीभर लोग विकास कार्यों से भौखलाए हुए हैं: नरेंद्र मोदी

PM Narendra Modi: कुछ मुट्ठीभर लोग विकास कार्यों से भौखलाए हुए हैं, ऐसे लोग जो परिवारवाद, भाई-भतीजावाद और भ्रष्टाचार को पोषित करते रहे उन्हें काम करने वाले लोगों से परेशानी हो रही है। इन्हें देश, समाज के भले से कोई लेनादेना नहीं है। इन्हें सिर्फ अपने कुंबे को फलता-फूलता देखना पसंद है। तेलंगाना को ऐसे लोगों से सतर्क रहना ज़रूरी है। यह कहना है देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का। प्रधानमंत्री ने यह बात हैदराबाद में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद में AIIMS बीबीनगर का शिलान्यास किया। PM ने पांच राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं, सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास और अन्य विकास परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी। हैदराबाद में वे 11,360 करोड़ रुपए की कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया।
उन्होंने अपने भाषण में आगे कहा कि, इनके तीन मतलब सत्य थे, पहला इनके ही परिवार की जय-जयकार हो, दूसरा करप्शन का पैसा इनके पास आता रहे और तीसरा जो पैसे गरीब के लिए भेजे जाते थे वह पैसे इनके भ्रष्ट ईको सिस्टम के अंदर बांटने में काम आ जाए। ये तिलमिलाए हुए हैं, बौखलाहट में कुछ भी किए जा रहे हैं। कुछ दिन पहले ऐसे कई राजनीतिक दल कोर्ट पहुंच कि हमें सुरक्षा दो कि हमारे भ्रष्टाचार की किताबें कोई खोले नहीं, कोर्ट ने वहां भी उन्हें झटका दे दिया।
PM ने कहा, आंध्रप्रदेश को जोड़ने वाली एक और वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई गई। यह ट्रेन एक प्रकार से आस्था, आधुनिकता और टूरिज्म को जोड़ने वाली है। इसके साथ ही आज यहां 11 हजार करोड़ रुपए से अधिक के प्रोजेक्ट का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है।
हैदराबाद में करीब 70 किलोमीटर का मेट्रो नेटवर्क बनाया गया है। आज यहां 13 MMTS सर्विस शुरू हुई है, MMTS का तेज़ी से विस्तार हो सके जिसके लिए तेलंगाना के लिए 600 करोड़ रुपए रखे गए हैं। रेलवे के साथ ही केंद्र सरकार द्वारा यहां हाईवे के प्रोजेक्ट का तेज़ी से विकास किया जा रहा है। केंद्र सरकार तेलंगाना में आधुनिक नेशनल हाईवे के निर्माण के लिए जुटी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, केंद्र के ज़्यादातर प्रोजेक्ट्स में राज्य सरकार से सहयोग न मिलने के कारण हर प्रोजेक्ट में देरी हो रही है, विलंब हो रहा है। इससे तेलंगाना के लोगों का नुकसान हो रहा है।

Related posts

Umesh pal case: सजा के खिलाफ हाई कोर्ट जाएंगे खान सौलत हनीफ

newsstand18@

संजय राउत को जान से मारने की धमकी

newsstand18@

United news and transfers Valencia rejected €2 millions

newsstand18@