News

ट्रोलिंग गैंग के निशाने पर अजीत अंजुम

विजय यादव
#pakodakingajitanjum अजीत अंजुम:
ट्रोलिंग गैंग ने आज ट्विटर पर देश के वरिष्ठ पत्रकार अजीत अंजुम को निशाना बनाया है। अजीत अंजुम अपने यूट्यूब चैनल के माध्यम से आए दिन सरकार से सवाल करते रहते हैं, जो देश के एक वर्ग विचारधारा को अच्छी नहीं लगती। इसी तरह पुण्य प्रसून बाजपेई और अभिसार शर्मा भी अपने तीखे सवालों से सत्ता को घेरने का प्रयास करते रहते हैं।
अजीत अंजुम पिछले कई दिनों से ट्रोलिंग गैंग से परेशान चल रहे हैं। उन्होंने दो दिन पहले एक वीडियो बनाया था, जिसमे इस बात का जिक्र किया था कि, मोदी की पार्टी के लोग सोसल मीडिया पर मेरा पीछा क्यों कर रहे हैं। वीडियो के थंबल में उन्होंने लिखा था, मैं पकौड़े बेचने वाला हूं। इस वीडियो को करीब 776 हजार लोगों ने देखा है। इसके बाद अजीत अंजुम ने ट्वीट कर कहा था कि, अमर्यादित भाषा वाले ट्रोल टाइप के कुछ हैंडल को ब्लॉक कर रहा हूं।
इसके दुसरे दिन आज 8 अप्रैल को ट्विटर पर pakodakingajitanjum हैस टैग से तमाम मैसेज ट्रेंड कर रहा है, जिसमे अजीत अंजुम के तरह तरह के कार्टून बनाकर डाले गए हैं। काशी वाला पंडित नाम के एक ट्विटर अकाउंट से लिखा गया है, अजीत अंजुम …. तुम भक्तों के विरुद्ध जा रहे थे …. भक्तों ने तुम्हारी तो कह के ले ली।
भक्तो….!!! इस ट्रैंड को आगे बढ़ाओ और इस चरण चाटुकर को इसकी औकात बताओ।

Related posts

सिर्फ पत्र व पार्सल ही नहीं, घर बैठे सरकार की तमाम कल्याणकारी योजनाओं से लोगों को जोड़ रहा डाक विभाग: पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव

newsstand18@

Skipper again boosted for first England goal after win

newsstand18@

मोहन खेड़ा महातीर्थ मुंबई से पहुंचे जैन समाज के अग्रणी

newsstand18@