Uttar Pradesh

डिप्टी कलेक्टर विवेक सिंह भदौरिया का सम्मान समारोह सम्पन्न

न्यूज स्टैंड18 नेटवर्क
नोएडा।
जेवर के तहसीलदार विवेक सिंह भदौरिया को‌ उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पदोन्नत कर डिप्टी कलेक्टर बनाये जाने पर एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। विवेक सिंह भदौरिया की कर्तव्यनिष्ठा, जनहिताय कार्यशैली और उनके शानदार प्रशासनिक अनुभव को देखते हुये सरकार ने उन्हें पदोन्नति दी थी। उनके अलावा 63 अन्य तहसीलदार भी डिप्टी कलेक्टर पद पर पदोन्नत किये गये हैं।

जेवर तहसील के कर्मचारियों व अधिकारियों ने इस अवसर को सेलीब्रेट किया और विवेक सिंह भदौरिया के सम्मान में एक बेहतरीन समारोह आयोजित किया। इस समारोह में उपजिलाधिकारी अभय सिंह, रामक्रष्ण (नायब तहसीलदार), लोकप्रिय पुलिस अधिकारी रुद्र कुमार सिंह (सहायक पुलिस आयुक्त), डैसिंग पुलिस अधिकारी कोतवाल मानोज सिंह, अरविंद कुमार , नेत्रपाल सिंह, भरतपाल शर्मा, राजीव कुमार, के. पी. सिंह आदि अन्य कर्मचारी व अधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने डिप्टी कलेक्टर विवेक सिंह भदौरिया के कार्यों की प्रशंसा की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related posts

किसानों को बैंक या एटीएम जाने की जरुरत नहीं, घर बैठे डाकिया के माध्यम से प्राप्त करें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि: पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव

newsstand18@

रोजगार मेले के तहत प्रधानमंत्री के हाथों 26 सितंबर को 51 हजार नियुक्ति पत्रों का वितरण

newsstand18@

इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक ने मनाई पाँचवीं वर्षगांठ, ‘आपका बैंक, आपके द्वार’ को कर रहा प्रोत्साहित

newsstand18@