Mumbai

मालाड सहकारी बैंक के ग्राहकों को मिली डिजिटल सेवा, QR कोड का कर सकेंगे उपयोग

मुंबई। दि मलाड सहकारी बैंक ने अपने ग्राहकों को क्यू आर कोड द्वारा एक और डिजिटल सेवा प्रदान की। बैंक के ऑफिस में हुए एक विशेष समारोह में इस डिजिटल सेवा प्रणाली का उदघाटन मुंबई महानगरपालिका की जोन सात की डेप्युटी म्युनिसिपल कमिशनर श्रीमती भाग्यश्री कापसे के करकमलों द्वारा हुआ। इस अवसर पर बैंक के अध्यक्ष तथा भाजपा के नगरसेवक और महानगरपालिका के गटनेता श्री विनोद मिश्रा तथा बैंक के उपाध्यक्ष श्री हुकूमसिंह, वरिष्ठ संचालक श्री शरद साठे, श्रीमती प्रतिमा रांभिया और अन्य संचालक, बैंक के सीईओ श्री दीपक कुलकर्णी और अन्य कर्मचारी तथा बैंक के सम्माननीय ग्राहक उपस्थित थे।
बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए क्यू आर कोड यह डिजिटल सेवा प्रणाली प्रदान की है जिस के कारण बैंक के ग्राहक कैशलैस ट्रांजेक्शन कर सकते हैं।
इस अवसर बैंक के अध्यक्ष श्री विनोद मिश्रा ने बैंक की प्रगति तथा ग्राहकों को दी जाने वाली आधुनिक सेवा के बारे में सभी उपस्थित लोगों को अवगत कराया।
समारोह की मुख्य अतिथी श्रीमती भाग्यश्री कापसे ने बैंक द्वारा दिए जाने वाली सेवा की सराहना की और क्यू आर कोड सेवा द्वारा देश के डिजिटल इंडिया को जोड़ने का प्रयास बताया। उन्होंने बैंक की प्रगति की सराहना की और भविष्य में बैंक की शाखाएं पूरे प्रदेश में खुले ऐसी अपेक्षा व्यक्त की। समारोह में उपस्थित सभी लोगों को दिवाली शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने का आवाहन किया। वर्तमान में मुंबई महानगरमें फैले प्रदुषण को दूर करने में मुंबई महानगरपालिका द्वारा किए जा रहे प्रयासों के बारे में उन्होंने जानकारी दी और दिवाली में कम पटाखे फोड़ने तथा प्रदूषण न फैले इसके लिए सहयोग देने की अपेक्षा व्यक्त की।
बैंक के ग्राहकों को मुख्य अतिथि, बैंक के अध्यक्ष तथा अन्य संचालक इनके द्वारा क्यू आर कोड स्कैनर दिए गए।

Related posts

मां का आशीर्वाद प्राप्त करते हुए देवेंद्र फडणवीस ने अपने मताधिकार का उपयोग किया

newsstand18@

Hyundai Shell World Rally Team travels down under

newsstand18@

बंबई यार्न मर्चेंट एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी गठित

newsstand18@