Mumbai

विनय कुमार दुबे ने गृहमंत्री अमित शाह को दी नववर्ष की शुभकामनाएं

अहमदाबाद। मंगलवार को गुजराती समाज ने हर वर्ष की तरह इस बार भी धूमधाम से नववर्ष मनाया। इसी क्रम में एडवोकेट विनय कुमार दुबे अपनी टीम के साथ गृहमंत्री अमित शाह को नववर्ष की शुभकामना देने उनके निवास स्थान अहमदाबाद पहुँचे। अमित शाह ने दुबे को मिठाई खिलाकर उज्जवल भविष्य की कामना की और उनके सामाजिक कार्यों में तत्पर रहने का संदेश दिया।
बता दें कि विनय कुमार दुबे बॉम्बे हाईकोर्ट के जाने-माने अधिवक्ता है। इनका देश के कई राज्यों में लॉ फर्म है। उनको हाल ही में केंद्रीय मंत्रालय के राजभाषा विभाग में हिंदी सलाहकार समिति का सदस्य बनाया गया था। इस समिती में दुबे को राजभाषा विभाग, ग्रह मंत्रालय द्वारा सामाजिक और वकालत के पेशे में उनके महत्वपूर्ण योगदान के कारण नामित किया गया था।
विदित हो की श्री दुबे ने देश के कई बड़े मामलों को पूरी निष्ठा से निपटाया है। अपने पेशे में बहुत तत्पर है। मुंबई उच्च न्यायालय के एक प्रसिद्ध वकील होने के नाते उनकी ख्याति समूचे देश में फैली हई है। उन्होंने देश के विभिन्न उच्च न्यायालयों में कई आपराधिक और दीवानी मामलों का प्रितिनिधत्व किया है।
गौरतलब है की श्री दुबे अपने जीवन में भी काफी सक्रिय हैं। हर वर्ग के लोगों की हर संभव मदद करते हैं। विनय दुबे कानून के क्षेत्र में बहुत सक्रिय हैं। वकील वर्ग की मांगों को लेकर बहुत उत्सुक रहते हैं। हाल ही में उन्होंने वकीलों पर पुलिस अत्याचार की घटनाओं के मामले में काफी सक्रिय भूमिका निभाई थी। अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम की माँग राज्य सरकार से की है।
ज्ञात हो की विनय दुबे कई सामाजिक संस्थाएँ और चैरिटेबल ट्रस्ट चलाते है। उनमें ज्ञानोदय सेवा समिती जिसके वो अध्यक्ष है। ब्राह्मण एकता मंच चैरिटी ट्रस्ट, कुमारी ममता देवी मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट, वीके दुबे फाउंडेशन, केएनएस संगठन व भारत किसान क्रांति मोर्चा नामक संस्थाएं हैं। वो कई सामाजिक और शैक्षिणक संस्थानों से जुड़े हुए हैं साथ ही सामाजिक कार्य में निरंतर सहयोग देते है। विनय दुबे किसानों के कल्याण और उनकी समस्याओं का निपटारा करने में अग्रसर रहते है। हाल ही में उत्तरप्रदेश में हज़ारों की संख्या में गाँव और दूरदराज़ क्षेत्रों की महिलाओं को रोज़गार प्रदान किया है। गृह मंत्री अमित शाह द्वारा उज्जल भविष्य की कामना पर श्री दुबे के शुभिचंतकों ने उन्हें बधाई और प्रगति की ओर अग्रसर होने की शुभकामनाएँ दी।

Related posts

Celebrating 25 years since Rally Australia’s first WRC inclusion

newsstand18@

सरल गीता परिवार की ओर साईं मंदिर में धूमधाम से मनाया गया महाशिवरात्रि महोत्सव

newsstand18@

कांग्रेस विचार विभाग की बैठक से जिला अध्यक्ष नदारत, पार्टी में खेमेबाजी हावी

newsstand18@