Mumbai

श्री राम विवाह कथा सुन धन्य हुए श्रद्धालु

मुंबई। नवऊर्जा फाउंडेशन, मानस परिवार द्वारा कुरार गांव, मलाड (पूर्व) में महर्षी बुवा साळवी मैदान में श्रीराम कथा का आयोजन किया गया है। पद्मविभूषण स्वामी श्री रामभद्राचार्य जी महाराज की मधुर वाणी में रामकथा सुनने का सुवर्ण योग मलाडवासियों को मिल रहा है। गुरुवार को रामकथा का छठा दिन था।
छठे दिन की राम कथा में श्रीराम विवाह कथा का वर्णन किया गया। श्री राम विवाह की कथा सुन सारे श्रद्धालु धन्य हुए। पुरा पंडाल हजारो श्रद्धालुओं से भर गया था । जय श्रीराम जय श्रीराम के उद् घोष के साथ पुरा पंडाल भावविभोर हो गया था। राम कथा के अवसर पर संजय उपाध्याय महासचिव भारतीय जानता पार्टी मुंबई, श्रीमती गीता जैन (MLA) अंदरमा, नगरसेविका श्रीमती विनया सावंत, विष्णू सावंत, श्रीसंत पाण्डे, राधेश्याम आदी मान्यवर उपस्थित थे।

Related posts

गोल्डन ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में आदिवासी परिवारों में कम्बल और अनाज वितरित

newsstand18@

महाराष्ट्र श्री सम्मान से सम्मानित हुए कैलाश मासूम

newsstand18@

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की उपस्थिति मे भाजपा नेता विनोद मिश्रा ने शुरू किया स्वच्छता अभियान

newsstand18@