Mumbai Politics

अमोल गजानन कीर्तिकर के समर्थन में दिनेश प्रताप सिंह का उत्तर भारतीय समाज से निवेदन

न्यूज स्टैंड18 नेटवर्क
मुंबई।
कांग्रेस उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ के उत्तर पश्चिम जिला अध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह ने महाविकास आघाड़ी के उम्मीदवार अमोल गजानन कीर्तिकर को भारी मतों से जिताने की अपील उत्तर भारतीय समाज से की है। दिनेश प्रताप सिंह ने उत्तर भारतीय समाज से निवेदन किया है कि, शिवसेना (उद्धव ठाकरे) व I.N.D.I.A. गठबंधन के उम्मीदवार अमोल गजानन कीर्तिकर को उनकी निशानी मशाल का बटन दबाकर भारी मतों से जीत दिलाएं।
उन्होंने कहा है कि, यह लड़ाई देश के संविधान को बचाने की है। हमे बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ मतदान करना है। उत्तर भारतीय समाज हमेशा सत्य के साथ खड़ा रहा है। इस धर्म युद्ध में एक दुर्योधन सत्ता के सभी संसाधनों के साथ खड़ा है, वहीं दूसरी ओर बगैर किसी धनबल के पांडव हैं। उत्तर भारतीय समाज कृष्ण की तरह पांडवों का साथ देगा।
दिनेश प्रताप सिंह ने निवेदन किया है कि, आगामी 20 मई को भारी से भारी संख्या में लोग घरों से निकलें और अपने कल के लिए I.N.D.I.A. गठबंधन के पक्ष में मतदान करें।

Related posts

ईंधन महंगाई के खिलाफ मुंबई कांग्रेस उपाध्यक्ष जयकांत शुक्ला के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन

newsstand18@

अग्रोहा विकास ट्रस्ट1 (मुंबई) का महारुद्राभिषेक कार्यक्रम

newsstand18@

भारत रत्न डॉ बाबासाहेब अम्बेडकर उद्यान व सावरकर मैदान का उद्घाटन समारोह संपन्न

newsstand18@