Mumbai

साईं मंदिर में महाशिवरात्रि महोत्सव

न्यूज स्टैंड18 नेटवर्क
मुंबई।
सरल गीता परिवार द्वारा आयोजित महाशिवरात्रि महोत्सव मालाड (प) एस. वी. रोड, मालाड शॉपिंग सेंटर के पीछे स्थित श्री साईं दर्शन मंदिर प्रांगण में धूमधाम से मनाया गया।
पं. सुभाष मिश्रा के नेतृत्व में विद्वान ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पार्थिव शिवलिंग रुद्राभिषेक का लाभ सैकड़ों शिवभक्तों को मिला। भाजपा नेता धैरप शाह ने पत्नी तन्वी के साथ पूजन किया। सुनील काबरा व विकास आर. अग्रवाल के संयोजन में संपन्न इस महोत्सव में राजेश मिश्रा, राजाराम माहेश्वरी, नटवर डागा, अनूप व सुनील त्रिवेदी का विशेष सहयोग रहा। असलम कुरैशी, विष्णु सहा, नरेश पटेल, गौतम शर्मा, विकास शर्मा व दरबार चरक द्वारा जलपान व अतिथि सम्मान व्यवस्था की गयी।
फलाहार, जलपान व प्रसादम सेवा में राकेश त्रिपाठी, विनय सराफ, कमलेश शाह व हिम्मत राठौड़ का सहयोग रहा। शाम के सत्र में प्रसिद्ध गायक कमलेश उपाध्याय ‘हरिपुरी’ ने भजन संध्या प्रस्तुत कर इस महोत्सव को सुरों से गूँथ दिया। इस आयोजन में मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष नरेंद्र खेतान व कन्हैया यादव का अमूल्य गोगदान रहा।
इस अवसर पर पूर्व प्रभाग समिति अध्यक्ष विनोद मिश्रा, परमार्थ सेवा समिति के रामविलास माहेश्वरी, पवन लाठ, पवन पुरोहित, नरेश छावछरिया, श्रीमती वरदा त्रिवेदी, डॉ. हेतल शाह, अजय पोद्दार, पत्रकार शिवकुमार तिवारी, गणेश पांडे, शीतला प्रसाद सरोज,अवनींद्र आशुतोष आदि विशेष रूप से उपस्थित थे। समारोह संचालन व आभार प्रदर्शन विजय यादव व गंगाराम विश्वकर्मा ने किया।

Related posts

M-Sport Hits 250 At Happy Hunting Ground

newsstand18@

मुंबई उत्तर पश्चिम में घर-घर ‘मशाल’ पहुंचा रही है कांग्रेस

newsstand18@

भारत मर्चेंट्स चेंबर द्वारा बजट परिचर्चा का आयोजन किया गया

newsstand18@