Uttar Pradesh

नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव से सामाजिक संगठन सदस्यों की शिष्टाचार भेंट, जनसेवा और संघर्ष पर हुई विस्तृत चर्चा

न्यूज स्टैंड18 नेटवर्क
आजमगढ़।
वाराणसी मंडल के एमएलसी और उत्तर प्रदेश सरकार में नेता प्रतिपक्ष श्री लाल बिहारी यादव से आज उनके आवास विशुनपुर, आजमगढ़ में एक शिष्टाचार भेंट संपन्न हुई। इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रवक्ता कैलाश चंद्रधारी यादव, पूर्व प्रधानाध्यापक व सराय भादी भदिया के पूर्व प्रधान श्री फौजदार यादव, कपिल तिवारी, वर्तमान प्रधान राम नवल यादव एवं उद्योगपति श्री दुखरन यादव उपस्थित रहे।
सभी लोगों ने नेता प्रतिपक्ष से मुलाकात कर विभिन्न सामाजिक व जनहित के मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। यह मुलाकात लगभग दो घंटे चली, जिसमें जनसेवा, स्वास्थ्य सहायता एवं सामाजिक संघर्ष जैसे अहम विषयों पर संवाद हुआ।
राष्ट्रीय प्रवक्ता कैलाश चंद्रधारी यादव ने श्री लाल बिहारी यादव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, “आपका संघर्ष प्रेरणादायक है। आपने सदैव गरीबों, बीमारों और जरूरतमंदों की मदद की है, चाहे वह कैंसर पीड़ित हों या अन्य किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हों।”
इस अवसर पर उत्तर यादव युवा संघ की ओर से भी श्री लाल बिहारी यादव को बधाई दी गई। श्री यादव के जनसेवा भाव की सराहना करते हुए प्रतिनिधियों ने उन्हें समाज के लिए एक आदर्श नेता बताया।
इस पर श्री लाल बिहारी यादव ने कहा, “मैं हमेशा जनता के बीच रहा हूं और आगे भी जनसेवा करता रहूंगा। जनता का आशीर्वाद ही मेरी असली ताकत है।”

Related posts

जौनपुर स्वास्थ्य विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 17 डॉक्टरों का तबादला

newsstand18@

प्रयागराज में गंगा तट पर अवस्थित ऐतिहासिक वृक्ष ‘बाओबाब’ पर पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने जारी किया विशेष आवरण

newsstand18@

Celebrating 25 years since Rally Australia’s first WRC inclusion

newsstand18@