Mumbai

गणतंत्र दिवस पर आशिर्वाद फाऊँडेशन का झंडारोहण एंव समुद्र तटीय स्वच्छता अभियान

न्यूज स्टैंड18 नेटवर्क
भायंदर।
देश के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आशिर्वाद फाऊँडेशन द्वारा मीरा‑भायंदर वसई‑विरार पुलिस आयुक्तालय के सहयोग से सामाजिक एकजुटता और पर्यावरण संरक्षण का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर जैसल चौपाटी समुद्री तट पर संयुक्त रूप से झंडारोहण तथा स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया।यह कार्यक्रम 26 जनवरी 2026 को प्रातः सुबह 7 बजे से 9 बजे तक सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत जैसल पार्क चौपाटी गेट नंबर 2 पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में गणतंत्र दिवस के झंडारोहण से हुई। राष्ट्रध्वज फहराने के पश्चात सभी उपस्थितजनों ने राष्ट्र निर्माण और स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।इसके बाद जैसल चौपाटी गेट नंबर 1 से लगते समुद्री तटीय क्षेत्र में व्यापक साफ‑सफाई अभियान चलाया गया, जिसमें प्लास्टिक कचरा, समुद्र तट पर फैला अपशिष्ट तथा अन्य गंदगी को एकत्र कर उचित निपटान किया गया।इस अवसर पर आशिर्वाद फाऊँडेशन के सभी पदाधिकारी, मनपा के सफाई कर्मचारी, पुलिस विभाग के जवान एवं समुद्री कोस्ट गार्ड के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर स्वच्छ और सुरक्षित समुद्री तट का संदेश समाज को दिया।गौरतलब है कि आशिर्वाद फाऊँडेशन पिछले कुछ महीनों में अपने सामाजिक और पर्यावरणीय कार्यों के कारण विशेष चर्चा में रहा है।15 अगस्त 2025 को उत्तन परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन सितंबर 2025 में महानगरपालिका की लाइब्रेरियों को पुस्तकों का दाननवंबर 2025 में दादर स्थित समुद्री तट की व्यापक सफाई तथा जनवरी 2026 मे बांद्रा के कार्टर रोड स्थित तटीय क्षेत्र के आस पास मैंग्रोव क्षेत्र के सफाई और स्वच्छता अभियान चलाया गया था। ऐसे कई उल्लेखनीय कार्य संस्था द्वारा निरंतर किए गए हैं।आशिर्वाद फाऊँडेशन ने यह संदेश दिया कि स्वच्छ पर्यावरण, सामाजिक सहभागिता और राष्ट्रभक्ति—ये तीनों मिलकर ही सशक्त भारत का निर्माण कर सकते हैं। संस्था ने भविष्य में भी इसी तरह के जनजागरूकता और सामाजिक कार्यक्रमों को जारी रखने का संकल्प दोहराया। फाऊँडेशन ने मनपा सफाई कर्मी और मीरा-भायंदर वसई-विरार पुलिस आयुक्तालय के वरिष्ठ अधिकारियो का सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related posts

M-Sport Hits 250 At Happy Hunting Ground

newsstand18@

ठाकुर कॉलेज के स्टूडेंट संगीत ने रचा इतिहास, ब्रेकअप पार्टी गीत बना सबकी पसंद

newsstand18@

शरद पवार के इस्तीफे से आहत कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया

newsstand18@