News

राजभाषा हिंदी को परिवर्तन और विकास की भाषा के रूप में मिले नए आयाम: पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव

न्यूज स्टैंड18 नेटवर्क
अहमदाबाद।
हिंदी एक समृद्ध, सशक्त और अभिव्यक्ति की दृष्टि से सक्षम भाषा है। राजभाषा के रूप में हिंदी ने राष्ट्रीय स्तर पर संवाद स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आवश्यकता इस बात की है कि हम हिंदी को केवल हिंदी दिवस या पखवाड़ा तक सीमित न रखें, बल्कि ज्ञान, व्यवहार, प्रशासन, तकनीक और सृजन के विभिन्न क्षेत्रों में इसके स्वाभाविक एवं प्रभावी प्रयोग को निरंतर बढ़ावा दें। उक्त उद्गार वरिष्ठ साहित्यकार एवं उत्तर गुजरात परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने 28 सितंबर, 2026 को क्षेत्रीय कार्यालय, अहमदाबाद में आयोजित ‘हिंदी पखवाड़ा’ समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह की अध्यक्षता करते हुए व्यक्त किये। इस अवसर पर हिंदी पखवाड़ा के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को उन्होंने हिंदी पुस्तकें और प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया।
पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि हिंदी की मधुरता में ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भावना निहित है और इसकी सरलता में गहन ज्ञान समाहित है। हिंदी को परिवर्तन और विकास की भाषा के रूप में नया आयाम मिला है। हिंदी की सबसे बड़ी ताकत इसके बोलने वालों की विशाल संख्या है। हमें हिंदी पर गर्व है, क्योंकि यह न केवल हमारी मातृभाषा व राजभाषा है, बल्कि हमारी संस्कृति, सभ्यता और आत्मसम्मान का प्रतीक भी है। अतः हिंदी को अपनाना, उसका प्रयोग करना और उसके विकास में सहभागी बनना प्रत्येक भारतीय का कर्तव्य है।
हिंदी पखवाड़ा के दौरान आयोजित विभिन्न कार्यक्रम के विजेताओं को पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने पुरस्कृत किया। निबंध लेखन प्रतियोगिता में योगेश रामानुज, राजेश कुमार, मौलिक देसाई, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में दर्शन श्रीमाली, सिद्धि दरजी एवं मनीषा बगानी, अनुवाद प्रतियोगिता में मौलिक देसाई, मौलिक दवे एवं कनिका अग्रवाल, हिंदी काव्य पाठ प्रतियोगिता में अभिषेक पीठडीया, योगेश रामानुज, निशा पटेल, हिंदी व्याकरण प्रतियोगिता में हिमांशु प्रजापति, कौशल पटेल, दिलीपकुमार पगी को क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कारसे सम्मानित किया गया। तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता में आर टी पटेल और अभिषेक पीठडीया को प्रथम, रामस्वरूप मंगवा और योगेश रामानुज को क्रमशः द्वितीय व तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। हिंदी अंताक्षरी प्रतियोगिता मे भरत रेगर, कल्पेश परमार, पायल टी पटेल, भावेश भरवाड, सुरेखा देसाई को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान स्वागत भाषण सहायक निदेशक (राजभाषा) अल्पेश शाह, आभार ज्ञापन सहायक निदेश वी एम वहोरा एवं संचालन अभिषेक पीठडीया ने किया। सहायक निदेशक रितुल गांधी, वरिष्ठ लेखाधिकारी पूजा राठोर, सहायक अधीक्षक बिरंग शाह, जीनेश पटेल, रमेश पटेल, रोनक शाह, सहायक लेखाधिकारी सुभाष बारुपाल, रामस्वरूप मंगवा, डाक निरीक्षक पायल पटेल, योगेश पंचोली, रवि रावत, सहित तमाम अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

बीदर की 30 हजार बहनों को हमने ‘लखपति दीदी’ बनाया है: नरेंद्र मोदी

newsstand18@

अपरा एकादशी पर श्री देव बाँके राघवजीमंदिर में 15 को भव्य नौकाविहार महोत्सव

newsstand18@

Conwy becomes host county for Wales Rally GB

newsstand18@