News Uttar Pradesh

Akanksha Dubey: भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने किया सुसाइड, वाराणसी के एक होटल से मिली लाश

Akanksha Dubey Suicide: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने सुसाइड कर लिया है। उनकी लाश वाराणसी के होटल से मिली है। इस खबर से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में हलचल मच गई है।
आकांक्षा दुबे का नाम भोजपुरी इंडस्ट्री की खूबसूरत व टैलेंटिड एक्ट्रेसेस में शुमार था। ऐसे में उनके सुसाइड करने की खबर पर विश्वास करना वाकई मुश्किल है। हालांकि इसके पीछे कि क्या वजह रही इस बारे में कुछ भी कहना काफी मुश्किल है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आकांक्षा ने वाराणसी के एक होटल में फांसी लगा ली। जानकारी के मुताबिक बनारस के सारनाथ में स्थित शैलेंद्र होटल में फांसी लगाई है। उनके सुसाइड की।खबर फिल्म पीआरओ अशोक अंचन से news stand18 को दी है।
आकांक्षा दुबे सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती थीं और अक्सर अपने फोटोज और वीडियोज शेयर करती थीं। आकांक्षा दुबे के इंस्टाग्राम पर 1.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वहीं आकांक्षा दुबे का आखिरी पोस्ट भी करीब 15 घंटे पुराना है, जिसमें वो डांस करते नजर आ रही हैं।
आकांक्षा का जन्म मिर्जापुर (उत्तर प्रदेश) में हुआ था। आकांक्षा का मन हमेशा से ही ग्लैमर वर्ल्ड की ओर लगता था और ऐसे में उन्होंने टिक टॉक के टाइम से ही वीडियोज बनाना शुरू कर दिए थे। मॉडलिंग के बाद आकांक्षा ने बतौर एक्ट्रेस अपनी किस्मत आजमाई और धीरे धीरे सफलता की सीढ़ी चढ़ती गईं। आकांक्षा दुबे के कई गानों और फिल्मों को दर्शकों ने काफी पसंद किया जिन में तू जवान हम लईका, काशी हिले पटना हिले, मुझसे शादी करोगी, वीरो की वीर, फाइटर किंग आदि शामिल हैं। आकांक्षा का कई बार नाम भोजपुरी सिंगर समर सिंह के साथ जुड़ा था।

Related posts

विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा ने की समीक्षा बैठक

newsstand18@

Pedal power sees Amy complete world toughest cycle challenge

newsstand18@

अब कोई माफिया किसी उद्यमियों को डरा धमका नहीं सकता: योगी आदित्यनाथ

newsstand18@