News Politics

राहुल गांधी पर मुकदमा हो ही नहीं सकता: कपिल सिब्बल

Rahul Gandhi news: राहुल गांधी पर मुकदमे को लेकर वरिष्ठ वकील और राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने कहा है कि, मानहानि का मुकदमा हो ही नहीं सकता क्योंकि राहुल गांधी ने यही कहा था कि कुछ लोग चोर है और उनमें से नीरव मोदी, ललित मोदी एवं एक और मोदी का नाम लिया था। तो अगर मानहानि का मुकदमा होना चाहिए था तो इन्हीं लोगों के द्वारा होना चाहिए था लेकिन इन लोगों ने तो नहीं किया।
उन्होंने मीडिया को दिए बयान में आगे कहा कि, मुकदमा सूरत में बैठा एक मोदी करता है जिसका इससे कुछ लेना देना नहीं है।
ज्ञात हो कि, राहुल गांधी को उनकी मोदी सरनेम टिप्पणी पर आपराधिक मानहानि मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद लोकसभा से अयोग्य घोषित कर दिया गया है।

Related posts

अब जलरोधी डिजाइनर लिफाफे और गिफ्ट बॉक्स में डाक से राखी भेज सकेंगी बहनें: पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव

newsstand18@

170 साल का हुआ भारतीय डाक विभाग, तमाम ऐतिहासिक और सामाजिक-आर्थिक घटनाक्रम का साक्षी रहा है डाक विभाग

newsstand18@

नेशनल पोस्टल वर्कर्स डे (1 जुलाई): डाक ही नहीं, बैंकिंग व आधार सेवाएं भी घर बैठे उपलब्ध करा रहा डाकिया – पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव

newsstand18@