Mumbai News Politics

संजय राउत को जान से मारने की धमकी

Sanjay Raut Received Life Threat: उद्धव ठाकरे गुट के शिवसेना नेता व राज्यसभा सदस्य संजय राउत को जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी देने वाले का नाम लॉरेंस बिश्नोई गैंग बताया गया है। संजय राउत ने इस संबंध में पुलिस को सूचित कर दिया है और पुलिस इस संबंध में जांच शुरू कर दी है।
संजय राउत को यह धमकी भरा मैसेज उनके मोबाइल फोन पर मिला है। धमकी देने वाले ने एके 47 से जान से मारने की धमकी दी है। यह मैसेज शुक्रवार शाम करीब 5 बजे मिला और अब इसे लेकर बहस छिड़ गई है। बताया यह भी जा रहा है कि पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है।

एक समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, मैसेज में जिक्र है कि यह धमकी भरा मैसेज संजय राउत को लॉरेंस बिश्नोई गैंग द्वारा भेजा जा रहा है। मैसेज में संजय राउत को पंजाबी सिंगर सिद्धू मुसेवा की तरह ही दिल्ली में जान से मारने की धमकी दी गई थी। इस संबंध में संजय राउत ने मुंबई पुलिस में एक आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस ने बताया है कि जांच जारी है।
इस संबंध में विधान परिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे ने कहा कि सरकार को जल्द से जल्द इसका संज्ञान लेना चाहिए। उन्होंने आगे कहा है कि, पिछले महीने ही संजय राउत ने गृह मंत्री को जानकारी दी थी कि, उनकी जान को खतरा है। सरकार ने जिस तरह से सभी धमकियों को गंभीरता से न लेते हुए बयान दिया, वह गलत था। संजय राउत इन सबके खिलाफ कड़ा संघर्ष कर रहे हैं। इसलिए इस तरह की धमकियां आ रही हैं।

Related posts

अप्पा पाड़ा अग्निकांड पीड़ितों के साथ हुई वादाखिलाफी के विरोध में रविवार को कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

newsstand18@

Hyundai Shell World Rally Team travels down under

newsstand18@

महिला पहलवानों के समर्थन में कांग्रेस का मुंबई के मालाड में धरना

newsstand18@