News

West Bengal: “रामनवमी जुलूस में शामिल लोगों से पुलिस एक ही सवाल पूछ रही, क्यों आए हो?”

Bengal Violence: रामनवमी के जुलूस में जो लोग भी शामिल थे उनसे पुलिस एक ही सवाल पूछ रही थी कि क्यों आए हो? अब क्या पुलिस और ममता बनर्जी यह तय करेंगे कि लोग रामनवमी के जुलूस में शामिल हों या न हों, जय श्री राम बोलें या न बोलें। यह सवाल किया है पश्चिम बंगाल BJP प्रदेश अध्यक्ष सुकांता मजूमदार ने।
ज्ञात हो कि, पश्चिम बंगाल में रामनवमी पर हावड़ा और उत्तरी दिनाजपुर में हुई हिंसा हुई। जिसे लेकर सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। हिंसा के लिए जिम्मेदार कौन है? यह दिखाने के लिए तृणमूल कांग्रेस और बीजेपी दोनों ने सबूत के तौर पर वीडियो शेयर किए हैं। गुरुवार को हावड़ा के शिबपुर और उत्तरी दिनाजपुर के डालखोला में रामनवमी पर निकाली गई शोभायात्रा के दौरान दो गुटों के बीच हुई मारपीट, पथराव की घटनाएं हुई थी. उपद्रवियों ने इस दौरान कई गाड़ियों में आगजनी की थी। तनाव के बाद हिंसा प्रभावित इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

Related posts

मानहानि मामले में राहुल गांधी को राहत नहीं, सूरत कोर्ट ने खारिज की याचिका

newsstand18@

Satpura Bhawan Fire: 14 घंटे बाद आग पर काबू, कांग्रेस ने कहा, भ्रष्टाचार की फाइलें जलने लगी

newsstand18@

ज़ेवर में जुटेंगे फ़िल्मी सितारे‘ज़ेवर फिल्म फेस्टिवल’ की होगी शुरुआत

newsstand18@