News Uttar Pradesh

Atiq Ahmed latest news: अतीक अहमद साबरमती जेल से प्रयागराज के लिए रवाना,बोला ‘मुझे जान से मारने की साजिश’

atiq ahmed news: उमेश पाल हत्याकांड की साजिश रचने के नामजद अभियुक्त माफिया अतीक अहमद को यूपी पुलिस गुजरात से लेकर प्रयागराज के लिए रवाना हो गई है। उसे प्रयागराज की अदालत में पेश किया जाएगा। मंगलवार सुबह यूपी पुलिस साबरमती जेल पहुंची पुलिस टीम अतीक अहमद को लेकर प्रयागराज के लिए रवाना हो गई है। पिछले दिनों पुलिस टीम ने अदालत से जारी वारंट को जेल में तामील कराया था।
रवाना होते समय माफिया ने मीडिया से कहा कि रास्ते में मेरे साथ कुछ भी अनहोनी हो सकती है। अतीक ने कहा कि इनकी नीयत ठीक नहीं है। उल्लेखनीय है कि अतीक अहमद ने पिछली बार साबरमती जेल से प्रयागराज के लिए निकाले जाने पर कहा था कि उसकी हत्या की साजिश यूपी पुलिस ने रची है।
पुलिस के काफिले में दो प्रिजन वैन और दो छोटी गाड़ियां हैं। इस बार प्रयागराज पुलिस के साथ गुजरात पुलिस की भी टीम चल रही है जो मध्य प्रदेश की सीमा तक साथ रहेगी।
इस बार अतीक की प्रिजन वैन में सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम हैं। वैन में बायोमीट्रिक लॉक है और पुलिसकर्मियों को बॉडीवार्न कैमरों से लैस किया गया है।इस बीच अतीक अहमद के भाई अशरफ को बुधवार को बरेली जेल से प्रयागराज लाया जा सकता है।

Related posts

Best Funny Wins & Fails Compilation February 2015

newsstand18@

मुंबई के रुइया स्कूल ने फूंके जफराबाद अभियान में प्राण, शिक्षकों और बुद्धिजीवियों की आवाज को भी दिया बल

newsstand18@

रात्रि में जौनपुर एसएसपी का औचक निरीक्षण, पुलिसकर्मियों को दिए सतर्कता के निर्देश

newsstand18@