Mumbai

डॉ दिलीप मिश्रा भारत रत्न डॉ अंबेडकर अवार्ड्स से सम्मानित

न्यूज स्टैंड18 नेटवर्क
मुंबई।
हरियाणा आयुष के लाइसेंस अथॉरिटी डॉ दिलीप मिश्रा को भारत रत्न डॉ अंबेडकर अवार्ड्स 2023 से सम्मानित किया गया । उनके आयुर्वेद के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिये उन्हें इस अवार्ड्स से नवाजा गया। मुंबई के खचाखच भरे षडमुखानंद हाल में उन्हें पूर्व राष्ट्रपति महामहिम रामनाथ कोविंद व केन्द्रीय मंत्री रामदास आठवले ने पद्मश्री उदित नारायण, अभिनेता प्रेम चोपड़ा, उत्तर प्रदेश के मंत्री डॉ लालजी निर्मल, अभिनेता राजपाल यादव आदि की उपस्थिति में उनको पुरस्कृत किया गया।
फिल्म निर्माता / निर्देशक कैलाश मासूम‌ के आयोजन में यह अवार्ड दिया गया ।
अवार्ड्स का यह 13 वां आयोजन था।
बतादें कि कैलाश मासूम के संयोजन में हर साल इस प्रतिष्ठित अवार्ड्स का आयोजन किया जाता है।
देश – विदेश की सभी मशहूर हस्तियाँ इस अवार्ड्स समरोह में उपस्थित होती रही हैं।
डॉ दिलीप मिश्रा को अवार्ड्स मिलने से उनके चाहने वालों में खुशी की लहर फैल गयी है।

Related posts

भारत रत्न डॉ बाबासाहेब अम्बेडकर उद्यान व सावरकर मैदान का उद्घाटन समारोह संपन्न

newsstand18@

Solberg wins Loheac RX in front of sell-out crowd

newsstand18@

महाविरोत्सव का भव्य आयोजन

newsstand18@