Uncategorized

अद्भुत और ऐतिहासिक रहा बुद्धांजलि का डॉ अम्बेडकर अवार्ड समारोह

न्यूज स्टैंड18 नेटवर्क
मुंबई।
देश के पूर्व राष्ट्रपति महामहिम रामनाथ कोविंद, केंद्रिय राज्यमंत्री रामदास आठवले तथा उत्तर प्रदेश के‌ विधान परिषद सदस्य एवं राज्य मंत्री डॉ लालजी प्रसाद‌ निर्मल ने शॉल पहनाकर वरिष्ठ पत्रकार, फिल्मी गीतकार, निर्माता / निर्देशक व दर्जनों कंपनियों के मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश कुमार मासूम को सम्मानित किया। बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर मुंबई के षडमुखानंद हाल में छोटे भाई, फिल्म निर्माता / निर्देशक व बुद्धांजलि के‌ निदेशक कैलाश मासूम ने 13 वे भारत रत्न डॉ अम्बेडकर अवार्ड्स का आयोजन किया था।


इस अवसर पर पद्मश्री उदित नारायण, फिल्म स्टार राजपाल यादव, फिल्म स्टार प्रेम चोपड़ा, कमलेश गौतम व आर पी‌ आई के राष्ट्रीय नेता व छोटे भाई किशोर मासूम सहित सैकड़ों गणमान्य महानुभावों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। कैलाश मासूम का यह अवार्ड्स कार्यक्रम अद्भुत और ऐतिहासिक रहा । इस अवसर पर भारत के पूर्व राष्ट्रपति
श्री रामनाथ कोविंद द्वारा निम्न लिखित हस्तियों को 13 वे भारत रत्न डॉ॰ अम्बेडकर अवार्ड्स 2023 से सम्मानित किया गया:-

  1. योगी आदित्यनाथ
    मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश शासन
  2. प्रेम चोपड़ा
    दिग्गज फिल्म अभिनेता
  3. जितेंद्र कपूर
    फिल्म अभिनेता
  4. कबीर बेदी
    दिग्गज फिल्म अभिनेता
  5. पद्म भूषण
    उदित नारायणजी
    प्लेबैक सिंगर
  6. राजपाल यादव
    दिग्गज फिल्म अभिनेता
  7. दिलीप मिश्रा
    आयुष लाइसेंस अथॉरिटी , हरियाणा सरकार
  8. डॉ अजय सहाय
    सामाजिक कार्यकर्ता
  9. प्रिया सिंह मेघवाल
    अंतर्राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता
  10. विजय केडिया
    व्यवसायी
  11. लखमेंद्र खुराना
    सामाजिक कार्यकर्ता / व्यवसायी
  12. राधिका सिन्हा
    आदित्य बिड़ला वर्ल्ड एकेडमी के प्राचार्य डॉ
  13. पद्म श्री अनुराधा पौडवाल
    प्लेबैक सिंगर
  14. जय प्रकाश जियोल
    व्यवसायी
  15. प्रदीप केडिया
    सामाजिक कार्यकर्ता / व्यवसायी
  16. वीरेन्द्र विक्रम सुमन
  17. अमित श्रीवास्तव
    पूर्व राष्ट्रपति सहित सभी गणमान्य व्यक्तियों ने कैलाश मासूम के प्रयासों और बेहतरीन कार्यक्रम की प्रशंसा की।

Related posts

Rooney backs Sterling to be England Overmars

newsstand18@

Food goes digital: Online grocery shopping becomes popular

newsstand18@

Fall’s biggest fitness trend would make rocky proud

newsstand18@