News Uttar Pradesh

कैलाश मासूम ने योगी आदित्यनाथ को “भारत रत्न डॉ अम्बेडकर अवार्ड” से नवाजा

न्यूज स्टैंड18 नेटवर्क
लखनऊ।
बुद्धांजलि के मैनेजिंग डायरेक्टर और बुद्धांजलि रिसर्च सेंटर के निदेशक, फिल्म निर्माता / निर्देशक व फिल्म सेंसर बोर्ड के पूर्व सदस्य कैलाश मासूम ने उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ
से लखनऊ स्थित उनके निवास पर आज काफ़ी देर मुलाक़ात की। इस दौरान उत्तर प्रदेश के विधान परिषद सदस्य तथा दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री डॉ लालजी निर्मल भी साथ रहे। कैलाश मासूम ने मुख्यमंत्री को “भारतरत्न डॉ. अंबेडकर अवार्ड 2023” से सम्मानित किया।
गौरतलब हो को 5 मई को मुंबई के षण्मुखानंद हॉल में अवॉर्ड समारोह आयोजित किया गया था। जिसमें पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद , केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले, डॉ लालजी निर्मल , उदित नारायण, प्रेम चोपड़ा , सुनील पाल तथा राजपाल यादव आदि महानुभावों ने शिरकत की थी।
इसी समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को अवार्ड दिया जाना था।
उनकी गैर मौजूदगी में डॉ लालजी निर्मल ने उनका पुरस्कार ग्रहण किया।
आज उसी पुरस्कार को कैलाश मासूम ने मुख्यमंत्री को सौंपा। मुख्यमंत्री ने कैलाश मासूम के सामाजिक कार्यों की सराहना की।

Related posts

महाशिवरात्रि में घर बैठे स्पीड पोस्ट से प्राप्त करें श्री सोमनाथ, श्री काशी विश्वनाथ और श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग का प्रसाद: पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव

newsstand18@

महाराष्ट्र भारतीय अर्थव्यवस्था का पावरहाउस है: देवेंद्र फडणवीस

newsstand18@

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संत मीराबाई पर जारी डाक टिकट वाराणसी में बिक्री के लिए उपलब्ध

newsstand18@