News

राजस्थान को अशोक गहलोत की नई सौगात, सस्ते गैस सिलेंडर के बाद अब मुफ्त बिजली भी

Rajsthan news: राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान की जनता को बढ़ती मंहगाई से एक और बड़ी राहत दी है, अब हर परिवार को प्रत्येक माह 100 यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगी। इससे पहले राजस्थान में 500 रुपए में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के इस निर्णय से खासकर उस गरीब तबके को सबसे ज्यादा राहत मिलेगी, जो सिर्फ लाइट, पंखा और साधारण टेलीविजन का उपयोग करता है, जिसका मासिक उपयोग 100 यूनिट है। ऐसे लोगों का अब शून्य बिल आयेगा। राजस्थान सरकार के इस निर्णय को देखते हुए पड़ोसी राज्यों जैसे मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में भी मुफ्त बिजली की मांग होने लगी है।
बुधवार को देर रात स्वयं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर यह जानकारी राज्य की जनता को दी। उन्होंने बताया कि, महंगाई राहत शिविरों के अवलोकन व जनता से बात करने पर फीडबैक आया कि बिजली बिलों में मिलने वाली स्लैबवार छूट में थोड़ा बदलाव किया जाए।
मई महीने में बिजली बिलों में आए फ्यूल सरचार्ज को लेकर भी जनता से फीडबैक मिला जिसके आधार पर बड़ा फैसला किया है।
100 यूनिट प्रतिमाह तक बिजली उपभोग वालों का बिजली बिल शून्य होगा. उन्हें पूर्ववत कोई बिल नहीं देना होगा।
100 यूनिट प्रतिमाह से ज्यादा उपभोग करने वाले वर्ग के परिवारों को भी पहले 100 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी यानी कितना भी बिल क्यों ना आए, पहले 100 यूनिट का कोई भी विद्युत शुल्क नहीं देना होगा।
खासकर मध्यम वर्ग के लोगों को ध्यान में रखते हुए 200 यूनिट प्रतिमाह तक बिजली उपभोग करने वाले उपभोक्ताओं को पहले 100 यूनिट बिजली फ्री के साथ 200 यूनिट तक के स्थायी शुल्क, फ्यूल सरचार्ज एवं तमाम अन्य शुल्क माफ होंगे एवं इनका भुगतान राज्य सरकार करेगी।

Related posts

भागवत है कलयुग में विजय सूत्र: स्नेहबिहारीजी महाराज

newsstand18@

Skipper again boosted for first England goal after win

newsstand18@

पीएम विश्वकर्मा योजना में कारीगरों/लाभार्थियों को उपकरण किट पहुँचाने में डाक विभाग निभा रहा अहम भूमिका-पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव

newsstand18@