Mumbai

डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और नगरसेवक विनोद मिश्रा के प्रयास से मालाड के जानू भोये नगर वासियों के घर मिलने का सपना हुआ साकार

विजय यादव
मुंबई।
मालाड (पूर्व) जानू भोये नगर (जानू पाड़ा) की झोपड़पट्टी में पहली मंजिल पर रहने वालों का घर मिलने का सपना अब साकार होने जा रहा है, यह सब संभव हुआ है भाजपा के कर्मठ युवा नेता व नगरसेवक विनोद मिश्रा के प्रयास से।
जानू भोये नगर के निवासी पिछले 12 वर्षों से अपने अधिकार के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इसके लिए कई बार धरना प्रदर्शन भी किया, लेकिन कोई ठोस नतीजा नहीं निकला। मदद के नाम पर कई राजनीतिक दल और ढेर सारे नेता सामने आए, लेकिन सभी से इन्हे सिर्फ आश्वासन ही मिला। इसी बीच यहां के तत्कालीन नगरसेवक विनोद मिश्रा ने भी इनके अधिकारी की लड़ाई में शामिल हुए और इस मांग को इन्होंने तब मुख्यमंत्री रहे देवेंद्र फडणवीस के सामने रखा। इसके बाद 6 सितंबर 2019 को महाराष्ट्र सरकार के कानून और न्याय विभाग ने पहली मंजिल पर रहने वाले झुग्गीवासियों को घर उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार को एक प्रस्ताव भेजा। देवेंद्र फडणवीस तब मुख्यमंत्री थे। लेकिन किसी कारणवश सरकार बदल गई। इसके बाद एक बार फिर भाजपा नेतृत्व की सरकार बनी, जिसमे देवेंद्र फडणवीस उपमुख्यमंत्री बने। साथ ही आवास विभाग श्री फडणवीस के पास है, इसलिए उन्होंने फिर से इस विषय पर जानकारी ली और म्हाडा के प्रधान कार्यालय में 28 सितंबर 2022 को एक बैठक आयोजित की। इस बैठक में विस्तृत चर्चा एवं प्रस्तुतिकरण भी किया गया। बैठक में उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने राय व्यक्त की कि झुग्गी में पहली मंजिल पर रहने वाले लोगों के संबंध में सहानुभूतिपूर्ण एवं सकारात्मक निर्णय लेना आवश्यक है।
इसकी जानकारी मिलने के बाद नगरसेवक एवं भाजपा नेता विनोद मिश्रा ने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से शनिवार 10 जून को मुलाकात की। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नगरसेवक और भाजपा नेता विनोद मिश्रा से इस मुद्दे पर चर्चा की। साथ ही उपमुख्यमंत्री श्री फडणवीस ने इस संबंध में सकारात्मक निर्णय लेने का वादा किया।
रविवार 11 जून 2023 को सकारात्मक खबर आई कि, जानू भोये नगर मलाड (पूर्व) के पहली मंजिल पर रहने वाले झोपड़वासियों को झो.पु.पा. योजना के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास उपलब्ध कराने के प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किये गये हैं। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा लिए गए त्वरित निर्णय से न केवल जानू भोए नगर में रहने वाले निवासियों का सपना साकार होने की खुशी है, बल्कि इस निर्णय से भविष्य में मुंबई में तमाम झोपड़वासियो को निश्चित रूप से लाभ होगा। नगरसेवक विनोद मिश्र ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने निर्णय लेने में जो मुस्तैदी दिखाई उसके लिए मैं उपमुख्यमंत्री श्री देवेंद्रजी फडणवीस का हृदय से आभारी हूं। साथ ही इस पूरी प्रक्रिया में माननीय सांसद श्री गोपाल शेट्टी जी और विधायक मिहिर कोटेचा जी के बहुमूल्य मदद के लिए आभारी हैं।

Related posts

United news and transfers Valencia rejected €2 millions

newsstand18@

प्रधानमंत्री के परिवारवाद और भ्रष्टाचार वाले बयान पर कांग्रेस नेता दिनेश प्रताप सिंह का करारा जवाब, बोले पहले अपने भीतर देखें

newsstand18@

नासिक में भीषण जल संकट

newsstand18@