News

राज्यपाल से मिला नवशक्ति निकेतन का शिष्ट मंडल

पटना। सामाजिक, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा संस्था नवशक्ति निकेतन का एक शिष्ट मंडल महामहिम राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर से राज्यपाल भवन में मिला और उन्हें ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कालजयी शायर शाद अजीमाबादी की स्मृति, रक्षा हेतु कारगर पहल करने तथा राज्य में क्रिकेट खिलाड़ियों को क्रिकेट संघों के वर्चस्व की लड़ाई से निजात दिलाने की मांग की गयी।
शायर शाद़ अज़ीमाबादी स्मृति मे मुख्यमंत्री द्वारा शिलान्याशित शाद अजीमाबादी पाक बनाने उनके मजार परिसर में शाद अजीमाबादी संग्रहालय खोलने शाद अजीमाबादी पथ का शीलापट्ठ लगाने वृत्त चित्र लगाने एवं स्मारक डाक टिकट जारी करने का अनुरोध किया गया।
राज्य के क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए नियमित लीग मैच आयोजित कराने तथा क्रिकेट संघों की आपसी वर्चस्व की लड़ाई से निजात दिलाने की मांग की गई। भीषण गर्मी में गुटो द्वारा लीग मैच आयोजित करवाए जा रहे हैं। क्रिकेट के खिलाड़ी राज्य के बाहर के टीमों से खेलने से बाध्य किए जा रहे हैं। उनकी प्रतिभाएं प्रोत्साहन एवं संरक्षण के अभाव में नष्ट हो रही है।
निकेतन के महासचिव कमलनयन श्रीवास्तव के नेतृत्व मे मिलने वाले प्रतिनिधि मंडल में क्रीडा सचिव एहसान अली अशरफ शारीफ अहमद रंगरेज शाद अजीमाबादी के प्रपौत्र डॉक्टर निसार अहमद शामिल थे निकेतन की तरफ से महामहिम को ज्ञापन तथा शाद अजीमाबादी पर प्रकाशित पुस्तकें समर्पित की गई महामहिम ने शिष्टमंडल की बातें ध्यान से सुने और इस विषय में सरकार से बात कर कारगर पहल करने का भरोसा दिलाया।

Related posts

आईआईटी गांधीनगर बना गुजरात का पहला जेन-Z डाकघर, युवाओं के लिए जुड़ी तमाम सेवाएं

newsstand18@

पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने रेल डाक सेवा, अहमदाबाद में डिविजनल लेवल ट्रेनिंग सेंटर का किया उद्घाटन

newsstand18@

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारी पहलवानों से मिलीं प्रियंका गांधी, पुलिस से कहा- ‘हमें एफआईआर की कॉपी दिखाओ’

newsstand18@