Mumbai

संजय निरुपम के हाथों दिनेश प्रताप सिंह का भव्य स्वागत

न्यूज स्टैंड18 नेटवर्क
मुंबई।
कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता एवं पूर्व सांसद संजय निरुपम व मुंबई के पूर्व उप महापौर राजेश शर्मा ने दिनेश प्रताप सिंह को उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ का उत्तर पश्चिम जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर भव्य स्वागत किया। इस मौके पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष क्लाइव डायस सहित तमाम वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।
मंगलवार को मुंबई के गोरेगांव स्थित मोतीलाल नगर में कांग्रेस की ओर से एक मीटिंग बुलाई गई थी, जिसमे बड़ी संख्या में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे। इसी मीटिंग में उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह का सत्कार किया गया। इस सम्मान सत्कार से अभिभूत दिनेश प्रताप सिंह ने संजय निरुपम, राजेश शर्मा, क्लाइव डायस सहित तमाम गणमान्य पदाधिकारियों व कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि, मुंबई अध्यक्ष वर्षा ताई गायकवाड़, उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ के मुंबई अध्यक्ष संजय ओझा, चरणजीत सिंह सप्रा व उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ के मुंबई कार्याध्यक्ष अवनीश सिंह सहित तमाम वरिष्ठ नेताओं के उम्मीदों पर सदा खरा उतरने का प्रयास करूंगा। आगामी दिनों में उक्त वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में एक अभियान चला कर बड़ी संख्या में उत्तर भारतीय समाज को संगठन से जोड़ने का कार्य किया जाएगा।
दिनेश प्रताप सिंह की नियुक्ति पर कांग्रेस सेवादल के दिंडोशी अध्यक्ष पंकज राय, प्रमोद प्रजापति, करियाप्रसाद यादव, विजय सोनकर, बसंत यादव सहित तमाम नेताओं और पदाधिकारियों ने बधाई दी है।
दिनेश प्रताप सिंह कांग्रेस के एक कर्मठ सिपाही है। राजनीति की अच्छी समझ और पकड़ रखने वाले दिनेश प्रताप सिंह उत्तर भारतीय समेत सभी समाज में लोकप्रिय हैं। संगठन को मजबूत बनाने के लिए हमेशा वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सक्रिय भूमिका निभाते रहते हैं।

Related posts

Celebrating 25 years since Rally Australia’s first WRC inclusion

newsstand18@

भारत मर्चेंट्स चेंबर द्वारा बजट परिचर्चा का आयोजन किया गया

newsstand18@

maratha reservation news: शांतिपूर्ण आंदोलन को छेड़ेंगे नहीं, हिंसा करने वाले को छोड़ेंगे नहीं

newsstand18@